Breaking News
recent

VIDEO: स्लरी डालकर नदी को कर रहे थे प्रदूषित, रीको ने पकड़ा टैंकर

आबूरोड. तहसील क्षेत्र में नदी नालों को कैमिकल व मार्बल वेस्ट उड़ेलकर प्रकृति को प्रदूषित करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।रीको प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ शनिवार सुबह चंद्रावती स्थित रीको ग्रोथ सेंटर फेज -१ में रीको के भूखंड व नदी क्षेत्र में मार्बल-ग्रेनाइट स्लरी डालते हुएएक टैंकर को पकड़ा। टैंकर को जब्त कर थाने में रखवाया गया और पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आरसी वैष्णव ने रीको थानाधिकारी सुमेरसिंह को रिपोर्ट देकर बताया कि शनिवार को रीको औद्योगिकक्षेत्रग्रोथ सेंटर प्रथम में रीको भूखंडों व नदी क्षेत्र में मार्बल-ग्रेनाइट की स्लरी अवैध रूप से डालते हुए टैंकर चालक मंगलाराम पुत्र सोनाराम को पकड़ा गया। चालक से पूछने पर बताया गया कि यह स्लरी उनके मालिक गौरीशंकर द्वारा डलवाई जा रही है। इस पर रीको व पुलिस के साथ टैंकर को थाने में रखवाया गया। साथही चालक को आगे से खुले में रीको भूखंड व नदी में स्लरी नहीं डालने के लिए पाबंद किया गया।
नदी-नालों व भूमि के लिए घातक है स्लरी
फोरलेन के पास भैसासिंह रोड के पास व नदी के किनारे, ग्रोथ सेंटर फेज प्रथम, चंद्रावती स्कूल के पास समेत विभिन्न इलाकों में भारी मात्रा में स्लरी उड़ेली जा रही है, जबकि मार्बल-ग्रेनाइट इकाइयों से निकलने वाले स्लरी वेस्ट के लिएरीको द्वारा अलग से ड?िपंग यार्ड के लिएभूखंड आवंटित किया हुआ है। इसके बावजूद खुले में स्लरी उड़ेलना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व मेें खुले में स्लरी डालकर फैलाएजा रहे प्रदूषण को लेकर समाचार प्रकाशित कर प्रशासन को चेताया गया था। जिसके बाद रीको प्रशासन ने स?ती दिखाते हुए कार्रवाईकी।
इन्होंने बताया ...
पूर्व में भी किया था पाबंद ...
सुबह पुलिस की मदद से एक टैंकर नदी किनारे व रीको भूखंड में खाली करते पकड़ा गया। पूर्व में भी टैंकर संचालकों व एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ हुईबैठक में खुले में स्लरी नहीं डालने के लिए पाबंद किया गया था। स्लरी डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- आरसी वैष्णव, वरिष्ठक्षेत्रीय प्रबंधक, रीको आबूरोड.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.