ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- उम्मीद छोड़ चुके किसी स्रोत से अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसज्डा रहेगा व आश्चर्यचकित भी होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के पहले सुरक्षा के सभी उपाय करके जाएं।
अनुकूलता के लिए- दिये गए दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।
अंक 02- पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफल बनाने के लिए एक ईमानदार कोशिश करना होगी। जिस काम को आसान मानकर उस ओर से बेफिक्र थे वही काम मुश्किल खड़ी करेगें।
अनुकूलता के लिए- कोई भी एक पितांबरी वस्त्र धारण करें।
अंक 03- मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज के जोर पकड़ने से मंदी के कारण पड़ने वाली मार को महसुस नही कर पाएगें। दोस्ती के चक्कर मे अपने फर्ज को न भुलें।
अनुकूलता के लिए- किसी से भी धातु का उपहार लेने से बचें।
अंक 04- अपनी मेहनत के बलबुते पर नौकरी पाने के प्रयासो मे सफल होंगे। नए संपर्को को बढ़ाने मे व्यवहारिकता का साथ न छोड़े अन्यथा अपने साथ धोखा होने की संभावना बनती है।
अनुकूलता के लिए- गाय के गोबर से बने कंडे की धूप दे।
अंक 05- कार्यस्थल पर नई योजना की जवाबदारी मिलने से मन प्रसज्डा रहेगा किंतु पहले से अतिरिक्त मेहनत करना पड़ सकती है। पारिवारिक आयोजन में भागीदारी सुनिष्चित करना होगी।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर मे श्रंगार सामग्री चढ़ाएं।
अंक 06- कार्यस्थल एवं घर पर अपने ही लोगों द्वारा विरोध का बिगुल बजाने से मन दुखी रहेगा। अतिव्यस्तता के बावजुद भी महत्वपूर्ण वस्तुओं को सहेजने में लापरवाही न बरतें।
अनुकूलता के लिए- घर मे सुगंधित धूंपबत्ती का उपयोग करें।
अंक 07- सामाजिक जीवन मे जिम्मेदारी का निर्वाह ठीक ढंग से न कर पाने के कारण मन बैचेन रहेगा। व्यक्तिगत संबंध मे अनबन की संभावना देखते हुए विचारों को कम से कम रखें।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर मे चने चिरोंजी का भोग लगाएं।
अंक 08- पुरी ईमानदारी बरतने के बावजुद नौकरी मे अप्रत्याशित घटना से दो चार होना पड़ सकता है। बुजुर्गो की समस्याओं से फारिग होते हुए रूटीन के कामकाज में ध्यान दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करने से यथासंभव बचें।
अंक 09- घोर प्रतिस्पर्धा के इस युग मे लक्ष्य को प्राप्त न कर पाने से युवाओं का मन भटकने लगेगा। भुमि-भवन के काम मे पहले से चल रही परेशानियों से निजात मिल सकती है।
अनुकूलता के लिए- आसमानी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।





No comments:
Post a Comment