Breaking News
recent

अंकज्योतिष 03 मार्च 2019: अंक 01 वाले जातक छोटी से छोटी चीज़ को भी हल्के में ना लें, कर सकती है बड़ा नुकसान

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- छोटी से छोटी शारीरिक तकलीफ भी हल्के में न लें। मेहनत के काम बिना किसी दिक्कत के पूर्ण होने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। विधि प्रकरणों मे उलझ सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

अंक 02- लाभ को बचत योजना मे लगाना फायदेमंद रहेगा। वाहन की गति को नियंत्रण मे रखें। खोया हुआ आत्मविष्वास फिर से लौट आएगा। अपनी हद मे रहकर ही निवेष करें।
अनुकूलता के लिए- शनि मंदिर मे सरसो तेल का दीपक लगाएं।

अंक 03- जग दिखाई की आदतो से परेशानी आ सकती है। अनुकूल स्थिति का अधिक से अधिक फायदा उठाना हितकर रहेगा। हाथ आए कामों से रुखसत होना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के पुष्प अपने पास रखें।

अंक 04- अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कला से संबंधित कार्यो में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी व भजन-किर्तन का लाभ ले पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

अंक 05- भूमि-भवन के कामकाज मे त्वरित निर्णय लेने की स्थिति मे अनुभवी की सलाह ज़रूर लें। नित्य के कामों में कटोती करना पड़ सकती है। अध्यन में निरंतर गति बनी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास जरूर खिलाएं।

अंक 06- आज वाणी संयम रखने की जरूरत है। खाने पीने मे सेहत का ध्यान रखें। आकस्मिक मद मे अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। स्वनिर्णयो पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए- देवी दुर्गा को कनेर का पुष्प चढ़ाएं।

अंक 07- संगत का असर दैनिक क्रिया कलापो पर रहेगा अतः अच्छी संगत को अपनाए। परिवार के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हुए सामाजिक कल्याण मे ध्यान लगाना हितकर होगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को मोरपंखी अर्पित करें।

अंक 08- भाईयों के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश सफल होती दिखाई देगी। बचत योजनाओं मे निवेश को प्राथमिकता दें। बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से नुकसान हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का सामर्थ्यानुसार दान करें।

अंक 09- बुजुर्गो की समस्याओं को नजरअंदाज न करें। सम्पत्ति संबंधी विवादों के निपटारे मे सजग रहें। सांस्कृतिक गतिविधियों मे हिस्सेदारी को कम करने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- भोलेनाथ को बिल्वपत्र व आकडे़ चढ़ाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.