Breaking News
recent

अंकज्योतिष 10 मार्च 2019: बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर शुरू करें कोई भी काम, फिर देखें चमत्कार

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- तकरीबन परिस्थितियों मे तटस्थ रहने का प्रयास करें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य में आया सुधार बरकरार नहीं रह पाएगा। धार्मिक सत्संग परिवार से निकट लाने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

अंक 02- लेन-देन में अतिविश्वास न रखते हुए बैहद स्पष्टता की जरूरत है। खाने-पीने में अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। अनीतिक प्रभाव कम करने के लिए साहसिक कदम उठाने होंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर मे ध्वजा चढ़ाएं।

अंक 03- अध्ययनरत छात्रों को नियमित पढ़ाई में विशिष्ट प्रयास करने होंगे। कारोबार में साझेदारों से संबंधो मे प्रगाढ़ता आएगी। कार्यो की अधिकता से शारीरिक दक्षता प्रभावित होगी।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से बने घी से शिवजी का अभिषेक करें।

अंक 04- समाज में सार्थक कार्यो को निरंतर गति देना फायदेमंद रहेगा। दूसरों के भरोसे रहकर किए गए कार्यों में नुकसान संभव है। निज संबंधों मे चरित्रवान बने रहने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव करें।

अंक 05- व्यवसायिक क्षेत्र के विनिमय मे अनिश्चितता की स्थिति बनेगी। असहजता को नजरअंदाज करना सेहत की दृष्टि से प्रतिकुल रहेगा। पाश्चात्य संस्कृति को हावी न होने दें।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के अनाज का दान करें।

अंक 06- लाभहानि की चिंता से परे हट कार्य मे व्यस्त रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकुल माहौल का फायदा लेना होगा। शारीरिक निर्बलता से कार्य समय पर नहीं कर सकेंगे।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

अंक 07- कानुनी प्रक्रियाओं को कुछ दिनो के लिए टालना अपने हित मे रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनते है। निजी संबंधो में प्रगाढ़ता के कारण आपस में महत्वकांक्षाए बढ़ेंगी।
अनुकूलता के लिए- व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

अंक 08- सलाह लेकर कोई भी फैसला लें। सामाजिक स्तर पर अपनी सहनशीलता बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। मानसिक आलस्य के कारण कार्य समय पर पूर्ण नहीं कर सकेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचे।

अंक 09- खर्च की अनियमितता से मानसिक चिंता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में नई योजना में जोखिम उठाने की जरूरत है। संतानपक्ष के प्रति रूखे व्यवहार का संबंधो पर असर पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकलें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.