बीकानेर. शिक्षा विभाग में इन दिनों शिक्षा अधिकारियों के प्रतिनियुक्तियों का दौर चल रहा है। राज्य सरकार लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयो में रिक्त विभिन्न शिक्षा अधिकारियों के पद भरने में जुटी है।
अमूमन बोर्ड परीक्षाओं के समय शिक्षा विभाग में तबादले व प्रतिनियुक्तियां नहीं की जाती हैं। इस बार परीक्षाओं के बीच ही लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लग सकती है, इसलिए सरकार आचार संहिता लगने से पहले ही अपने विधायकों व मंत्रियों की सिफारिश पर प्रतिनियुक्तियां कर अपने चहेतों को भी उपकृत कर रही है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य सरकार से मिले व्याख्याता स्तर के 104 शिक्षा अधिकारियों को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में सन्दर्भ व्यक्ति (आरपी) के पदों पर लगाया है। इन्हें तत्काल कार्य ग्रहण करने को कहा गया है। कुछ व्याख्याताओं को स्कूलों से ब्लॉक कार्यालयों में लगाया है, तो कुछ आरपी को एक ब्लाक से दूसरे ब्लॉक में भेजा गया है।
जिले के 7 ब्लॉक में आरपी लगाए: जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालयों में 7 व्याख्याता स्तर के शिक्षा अधिकारियों को सन्दर्भ व्यक्ति के पद पर एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। पांचू ब्लॉक कार्यालय के आरपी अन्नाराम को नोखा ब्लॉक कार्यालय में, बृजेश कुमार वैष्णव को जैसलमेर जिले से सीबीईओ कार्यालय बीकानेर,
राजेन्द्र बेनीवाल को उदयपुर जिले से खाजूवाला ब्लॉक कार्यालय में, अनिता गोदारा को जालोर जिले से बीकानेर ब्लॉक कार्यालय में लगाया गया है। वहीं महेंद्रकुमार को लूणकरनसर ब्लॉक में, फि रोज चौहान को कोलायत व पवन कुमार शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में यथावत रखा गया है।





No comments:
Post a Comment