Breaking News
recent

नाल दंगल प्रतियोगिता: 108 किलो की नाल उठाकर पवन जाट बना दंगल केसरी

बालेर/सवाईमाधोपुर.
ग्राम पंचायत बालेर के तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय अष्टभुजा माता के मेले में नाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आगाज मानवेन्द्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम बैरवा, सचिव दिनेश शर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। पहले दौर में 95 किलो वजन की प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चू सिंह गुर्जर बाजोली, पवन जाट रेडावद, सचिन गुर्जर खूबपुरा करौली, बनवारी जाट ने 95 किलो की प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

दूसरे दौर में 108 किलो वजन की नाल उठाकर पवन जाट रेडावद प्रथम स्थान पर रहे। 95 किलो वजन की नाल उठाकर कर सचिन गुर्जर दूसरे स्थान पर रहे। बच्चू सिंह गुर्जर बाजोली ने तृतीय स्थान व चौथे स्थान पर बनवारी जाट आकोंदा रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग प्राकृतिक स्टेडियम में हजारों दर्शक मौजूद रहे। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जैसे ही पहलवानों ने नाल को उठाया तो पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठा। दर्शकों ने विजेता पहलवानों को दर्शक दीर्घा में बुलाकर पारितोषिक दिया।


गौरतलब है कि नैनीताल स्टेडियम बालेर गांव की स्थापना के समय का अखाड़ा है। इसकी बनावट प्राकृतिक रूप से तीन तरफ पहाड़ी बनी हुई है ओर एक तरफ तालाब की दीवार बनी हुई है। प्राचीन समय से इसमें पहलवान नाल व कुश्ती का प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

माता के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने ढोक लगाई
अष्टभुजा माता के मन्दिर में हजारों महिला व पुरुषों ने ढोक लगाई। मेले में रंग बिरंगे परिधान पहने महिला, पुरुष, बच्चे मेले की शोभा बढ़ाते दिखे। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान व मिट्टी के बर्तनों की खरीदारी की।

आज होगा 'सुल्तानों' का महामुकाबला
अष्टभुजा माता के मेले में चौथे दिन रविवार को देश के कर्ई प्रदेश बिहार, हरियाणा, यूपी, एमपी, राजस्थान ,जम्मू से पहलवान आएंगे व अखाड़े के सुल्तान बनने के लिए दांवपेंच लगाएंगे। कुश्ती दंगल के बाद विजेता पहलवानों को पारितोषिक वितरण किया जाएगा साथ ही मेले समापन का कार्यक्रम होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.