Breaking News
recent

अरबों की प्रोपर्टी के मालिक सलमान आज भी पहनते हैं वही 15 साल पुरानी जींस, जीते हैं गरीबों वाली जिंदगी, जानें क्यों?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सुल्तान' Salman Khanआज देश के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। उनका स्टारडम किसी से नहीं छुपा। एक्टर हर साल दो से तीन फिल्में करते हैं। अगर किसी के इस देश में सबसे ज्यादा फैंस हैं तो वो हैं सलमान खान। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खुद को स्टार नहीं मानते।

 

salman-khan-wears-cheap-clothes-know-intresting-facts

जी हां, सितारों की जिंदगी काफी रॉयल होती है लेकिन सलमान खान सबसे अलग हैं। अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि वो अपने स्टारडम को सीरियसली नहीं लेते। सलमान ने बताया, ' मेरी यह छवि मेरे निभाए गए किरदारों की वजह से है।' सलमान खान ने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं स्टारडम को सीरियसली नहीं लेता। मैं स्टार की तरह बर्ताव नहीं करता, मैं स्टार की तरह नहीं जीता। यह तो लोग ऐसा मुझे मानते हैं।'

 

salman-khan-wears-cheap-clothes

उन्होंने कहा, 'मैंने 550 रुपये की टी- शर्ट पहनी हुई है। मेरी जींस 15 साल पुरानी है और जूते पिछले करीब 20 साल से हैं। लोग मुझे मेरे द्वारा निभाए गए रोल के कारण मुझे स्टार की तरह ट्रीट करते हैं।'

salman-khan-movies

इसी के साथ जब उनसे पूछा गया कि वो आलोचना को किस तरह लेते हैं। तो सलमान ने कहा, 'मैं आलोचनाओं पर तब तक ध्यान नहीं देता जब तक वो किसी बहुत खास या करीबी शख्स की तरफ से ना आए हो या फिर वो खुद मुझे महसूस ना हो। लोग मेरी आलोचना कर सकते हैं लेकिन बाद में उन्हें अहसास होगा कि वो गलत हैं।'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.