Breaking News
recent

अंकज्योतिष 16 मार्च 2019: बछड़े समेत गाय की इस तरह कर लें पूजा, बनने लगेंगे बिगड़े काम

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- जटिल मुद्दों को स्वयं हल करने का प्रयत्न करें। आभूषणों के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। समाज में स्वयं को श्रेष्ठ साबित करना महंगा पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- सप्त धान्य का यथाशक्ति दान करें।

अंक 02- समय की कमी बताकर परोपकार के मौकों का लाभ न उठाने से मन आत्मग्लानि से भर उठेगा। रूचिगत खानपान तन व धन दोनो तरफ से हानि करवा सकता है।
अनुकूलता के लिए- गाय की बछड़े सहित पूजा करें।

अंक 03- पारिवारिक सदस्यों के बढ़ते बेतहाशा खर्च और अधिक ऋण लेने के लिए मजबुर करेंगे। युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए अपनी सोच मे आंशिक परिवर्तन करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- छोटी कन्याओं को भोजन कराए।

अंक 04- विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत व उसके परिणाम साथ-साथ मिलने से प्रसज्डाता होगी। महत्वपूर्ण कार्यो के पूर्ण न हो पाने की स्थिति मे मन में पुरे समय खिज्डाता रहेगी।
अनुकूलता के लिए- स्लेटी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 05- तेजी मंदी के कारोबार मे निवेश की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक देना अपने हित में रहेगा। कृषि कर्म करने वालों को खर्चो मे कटोती के उपाय पर विचार करना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातः काल कुछ देर धार्मिक पुस्तक का पठन करें।

अंक 06- संगत में रहकर दुष्परिणामो को सरकारी सेवाओं के रूप में भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक कामकाज में बंदिशों को स्वीकार कर कार्य करें तो बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहे।

अंक 07- अतिरिक्त कामकाज मंदी की चपेट में आने से कुछ हद तक बचाए रखेंगे। बच्चों के द्वारा प्राप्त विद्या का कारोबार में भरपुर उपयोग होगा व अच्छा लाभार्जन होगा।
अनुकूलता के लिए- गाय के दुध से बने घी की धूप दें।

अंक 08- किसी काम में असफल होने की स्थिति में उसे अधूरा न छोड़े व पुरे मनोयोग से लग जाएं, सफलता निश्चिंत ही मिलेगी। जमीनो में किया गया निवेश वाहन सुख लेकर आएगा।
अनुकूलता के लिए- तामसिक भोजन के सेवन से बचें।

अंक 09- चुनोती भरे काम में स्वनिर्णय के साथ ही मित्रो द्वारा सुझाए गए विचारों का भी त्याग करें व अनुभवी की सलाह लेने की कोशिश करें। ज्ञान का उपयोग परमार्थ के लिए करें।
अनुकूलता के लिए- एक गुलाब का पुष्प अपने पास में रखें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.