Breaking News
recent

भीम ठेके के लिए आए 1700 आवेदन, 31 करोड़ की आय : दो दिन की समयावधि बढ़ाई

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

जिले में 191 देसी- अंगे्रजी शराब दुकानों के लिए ऑनलाइन 11 हजार 100 आवेदन पंजीकृत हुए हैं। भीम दुकान के लिए सर्वाधिक 1700 ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत हुए हैं, जिससे आबकारी महकमे को 31 करोड़ 8 लाख रुपए की आय हुई है। भीम ठेके की वार्षिक गारंटी ही 30 करोड़ है, जबकि इस दुकान के लिए आवेदनों से ही 31 करोड़ की आमदनी हुई है। आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीयन और दफ्तर में जमा कराने के लिए दो दिन की समयावधि बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार जिले में 143 समूह 179 शराब दुकानें है, जबकि शहरी क्षेत्र में 12 समूह की 12 अंगे्रजी दुकानें है। इस तरह जिलेभर में 191 दुकानें है, जिसके लिए अब तक 11 हजार 100 आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत हुए, जबकि आठ हजार आवेदन आबकारी कार्यालय में जमा हो चुके हैं। अब 1 मार्च शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत हो सकेंगे, जबकि दफ्तर में 2 मार्च शाम 6 बजे तक जमा हो सकेंगे।

यहां आए सर्वाधिक आवेदन
भीम ठेके लिए 1700 आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत हुए हैं, जिसमें से 1200 जिला आबकारी कार्यालय में जमा हुए हैं। इसके अलावा केलवा में एक दुकान के लिए 650 ऑनलाइन आवेदन पंजीयन व 450 जमा हुए हैं, जबकि मेहन्दुरिया के लिए 650 आवेदन पंजीकृत हुए, जिसमें से 500 कार्यालय में जमा हो चुके हैं।

यहां सिर्फ पांच-सात आवेदन
अजमेर जिले की सीमा पर स्थित बोरवा, शेखावास, लगेतखेड़ा, बार, डूंगरखेड़ा व सारोठ की शराब दुकान के लिए सिर्फ पांच से सात आवेदन ही पंजीकृत हुए हैं। यहां सबसे कम आवेदन हैं।

भीम में सर्वाधिक आवेदन
भीम उपखंड मुख्यालय की शराब दुकान के लिए 997 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे सर्वाधिक 2 करोड़ 9 लाख 37 हजार रुपए की आय हुई थी। इसके अलावा शेखावास की शराब दुकान के लिए सिर्फ 4 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे 84 हजार रुपए की ही आय हुई थी। इसी तरह बोरवा दुकान में भी महज 11 आवेदन आए थे।

यह है दुकानों की स्थिति
179 देसी-अंगे्रजी संयुक्त शराब दुकानें
12 शहरी क्षेत्र राजसमंद, नाथद्वारा, आमेट में अंगे्रजी शराब की दुकानें

लॉटरी 5 मार्च को ही
जिले में देसी व अंगे्रजी शराब दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च शाम 6 बजे तक पंजीकृत होंगे और 2 मार्च शाम छह बजे कार्यालय में जमा होंगे। 5 मार्च को लॉटरी की तारीख यथावत है। लॉटरी प्रक्रिया जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगी।
रियाजुद्दीन उस्मानी, जिला आबकारी अधिकारी राजसमंद



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.