Breaking News
recent

17 टन गेहूं से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, मिड डे मिल के होने का अंदेशा

बाड़मेर.

बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना से आ रहा 17 टन गेहूं से भरे एक ट्रक को बोरानाडा थाना पुलिस ने जब्त किया है। आशंका जताई गई है कि उक्त गेहूं मिड डे मिल का हो सकता है। पुलिस ने चालक श्रवणराम बिश्नोई व खलासी रमेश को गिरफ्तार किया है।

बोरानाडा पुलिस के अनुसार ट्रक में 340 कट्टों में 17020 किलो यानि सत्रह टन बीस किलो गेहूं भरा मिला। चालक श्रवणराम बिश्नोई ने यह गेहूं धोरीमन्ना से बोरानाडा में फूड एग्रो पार्क स्थित एक फैक्ट्री में सप्लाई होने की जानकारी दी। पुलिस ने उस फैक्ट्री से सम्पर्क किया तो संचालक ने एेसे किसी भी गेहूं मंगवाने की जानकारी से साफ इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने ट्रक व उसमें भरा सत्रह टन बीस किलो गेहूं संदिग्ध मानकर जब्त कर लिया।

मिड डे मील का गेहूं होने का अंदेशा

पुलिस को अंदेशा है कि यह गेहूं बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील के लिए सप्लाई होना था। विद्यालय की बजाय यह गेहूं कालाबाजारी के लिए जोधपुर भेज दिया गया। हालांकि इस संबंध में बोरानाडा थाना पुलिस के साथ-साथ धोरीमन्ना थाना पुलिस, बाड़मेर का जिला रसद विभाग व शिक्षा विभाग जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कालाबाजारी के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.