Breaking News
recent

अंकज्योतिष 19 मार्च 2019: सिर्फ 5 बार लगा लें तुलसी जी की परिक्रमा, चमक उठेगी किस्मत

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ काम को प्राथमिकता न देते हुए फालतु बातें करना अपमानित करवा सकता है। मध्यस्थों की बातों में आकर विद्यार्थी दिग्भ्रमित हो सकते है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों की कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 02- सामाजिक स्तर पर अपने कार्यो मे आतुरता न लाते हुए थोड़ी बहुत व्यवहारिकता लेकर आएं। बुजुर्गो के स्वास्थ्य मे सुधार आने से उनके द्वारा पूर्ण सहयोग मिलने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- अपने घर से भिक्षुक को खाली हाथ न जाने दें।

अंक 03- रिश्तेदारी में स्वयं के द्वारा कही गई बातों का गलत अर्थ निकलने से वैमनस्यता में ओर बढ़ोतरी होगी। नई योजनाओं में सबको साथ लेकर चलने में ही सफलता मिलेगी।
अनुकूलता के लिए- भोजन के अपमान से बचकर रहें।

अंक 04- नई योजनाओं की रूपरेखा को कनिष्ठ सहयोगियों के मध्य बैहद गौपनियता से रखें अन्यथा अपनी बात खराब हो सकती है। उदर संबंधी विकारों से पूरे समय परेशान रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- पूजा स्थल से अलग सरसो तेल का दीपक लगाएं।

अंक 05- बैहद गंभीर व अपनी जिंदगी से जुड़े मुद्दो में दिल से काम न लेकर दिमाग का उपयोग करें, अन्यथा बड़ा नुकसान करा बेठेंगे। अपने द्वारा दूसरों के लिए कही गई बातें सच होंगी।
अनुकूलता के लिए- लोह धातु का लेनदेन करने से बचें।

अंक 06- कार्यस्थल पर मनचाही सफलता के लिए कामकाज के तौर तरिकों मे थोड़ा बदलाव लाना होगा। नाजुक रिश्तों में आए ठहराव को बातचीत के ज़रिये सुलझाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में चौमुखी दीपक लगाएं।

अंक 07- जमीनों के कामकाज में गलत निर्णय पुरे समय परेशान करेंगे। गुस्सा व बड़बोलापन सेहत को नुकसान पहुंचाता है, इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- तुलसी जी की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 08- अक्ल के कार्यो में भी शारीरिक बल के इस्तेमाल से अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मनोरंजन व भोग विलासिता पर अत्यधिक खर्च की संभावनाए बनती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातः काल गरीबों में गर्म दुध का वितरण करें।

अंक 09- नए कामकाज में शुरूआती रूझान अपने पक्ष में रहेंगे व अपने को नई दिशा में काम करने का मौका मिलेगा। लाभ को बढ़ाने के लिए शार्टकट अपनाना महंगा पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.