Breaking News
recent

आज का राशिफल 19 मार्च 2019: वाणी पर नियंत्रण रखना होगा लाभकारी, चुटकियों में होंगे बड़े से बड़े काम

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार, मेष राशि के जातकों को बेहद संभलकर चलने का दिन है, इन्हें किसी से विवाद या अधिकारों का गलत इस्तेमाल करना नुकसान दे सिद्ध होगा। वृषम राशि के जातक अपने प्रोफेशन में बदलाव चाहते हैं। मिथुन राश‍ि के लोग अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा करेंगे। कर्क राश‍ि के लोगों की परिवार में पूछ-परख तो कम होगी ही, साथ ही जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे असफलता मिलेगी। सिंह राश‍ि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन नए लोगों से मिलते समय सतर्कता रखनी बेहद ज़रूरी है।

राशिफल दिनांक 19 मार्च: यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से...।

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होगी। जोखिम न उठाएं।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें। विवाद न करें।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: अपने कैरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: आपके हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है।माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए है।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.