कोटा. कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के ओम बिरला और कांग्रेस के रामनारायण मीणा के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने में काफी वक्त लगाया। जबकि, भाजपा ने एक सप्ताह पहले ही बिरला को मैदान में उतार दिया। भाजपा पहले चरण में प्रचार में आगे निकल चुकी है। अब कांगे्रस प्रचार में जुटेगी। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के 19 लाख मतदाता अपने सांसद को चुनेंगे। बिरला संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं, जबकि मीणा पीपल्दा से विधायक हैं। इससे पहले मीणा 1998 से 1999 तक कोटा से सांसद रहे चुके हैं। दोनों ही राजनेतिक पार्टी पांच बड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच मैदान में उतरी है।
BIG Breaking: कांग्रेस की पहली सूची जारी, कोटा-बूंदी से विधायक रामनारायण मीणा को उतारा मैदान में
यह होंगे पांच बड़े चुनावी मुद्दे
भाजपा
- केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं को भुनाने का प्रयास।
- मोदी के नाम पर वोट मांगेंगे, नए भारत के निर्माण के लिए फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मुद्दा।
- राष्ट्रीयता और सर्जिकल स्ट्राइल और आतंकवाद के खात्मे के नाम पर वोट मांगेंगे।
- हैंगिंग ब्रिज, कोटा सुपर स्पेशिलिटी मेडिकल सेवाएं शुरू की, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघ लाए गए, वन और जल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देंगे। हवाई सेवा शुरू करेंगे।
- कांग्रेस के ढाई माह के शासन विकास कार्य ठप करने का आरोप और किसानों की उपज तक नहीं खरीदने का मुद्दा।
कांग्रेस के मुद्दे
- प्रधानमंत्री ने चुनाव में हर खाते में 15 लाख जमा करने की घोषणा की थी, क्या हुआ।
- नोटबंदी और जीएसटी से लोग और व्यापारी परेशान हैं, कालाधन क्यों नहीं ला पाए प्रधानमंत्री।
- हाड़ौती में लहसुन उत्पादक किसानों की आत्महत्या व नहरी पानी को मुद्दा बनाया जाएगा।
- पांच साल में केन्द्र और राज्य सरकार में भाजपा की सरकार होने के कारण हवाई सेवा शुरू नहीं हुई।
- न्याय योजना के जरिये गरीबों के खातों में सालाना 72 हजार रुपए जमा करवाने की घोषणा से जनता को लुभाएंगे।
पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं
भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद कहा, भाजपा विकास और राष्ट्रीयता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटा हुआ है।





No comments:
Post a Comment