नई दिल्ली। विमान कंपनी AirAsia समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोन फर्मानडीज ने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया है। इस संबंध में टोनी ने कहा वो अपना ट्वीटर पेज भी बंद कर सकते हैं। दअरसल, गत शुक्रवार को न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में बंदूकधारी द्वारा हमले के बाद उठाया है। उन्होंने कहा कि इन प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल 'नफरत' फैलाने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि एयर एशिया भारत की सबसे कीफायती विमानों में से एक है।
ट्विट कर दी ये जानकारी
टोनी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "कई बार सोशल मीडिया पर फैलाई गई नफरत, अच्छी बातों की तुलना में कहीं अधिक होती हैं। लेकिन, ट्विटर पर मेरे लिए यह सफर आगे जारी रह सकता है।" उन्होंने कहा कि उनके फेसबुक अकाउंट पर 6,70,000 फॉलोवर्स हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो सोशल मीडिया के बहुत बड़े फैन रहे हैं। हालांकि, मुझे इस बात की गहराई से सोचना होगा कि क्या मुझे फेसबुक पर अपनी मौजूदगी रखनी चाहिए या नहीं।
Closed down my Facebook account with 670 k followers. Just thinking about Twitter now. Weather to close or carry on. The amount of hate that goes on in social media sometimes outweighs the good. But on Twitter I think the battle for me goes on.
— Tony Fernandes (@tonyfernandes) March 17, 2019
ट्विटर पर हैं 12.9 लाख फॉलोवर्स
ट्विटर पर उनके करीब 12.9 लाख फॉलोवर्स हैं। साल 2008 में इस अपना अकाउंट बनाने के बाद उन्होंने करीब 20,200 बार ट्वीट किया है। इनमें कई बार उन्होंने अपनी कंपनी की परफॉर्मेंस के बारे या फिर स्पोट्र्स टीम के बारे में ट्वीट करते हैं। वो इंग्लीश सॉकर क्लब क्वींस पार्क रेंजर्स के सह-संस्थापक भी हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग के बाद बढ़ी फेसबुक की परेशानी
बता दें कि, गत शुक्रवार को न्यूजीलैंड के दा मस्जिदों पर एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी जिसमें 49 लोगों की मरने की खबर आई थी, साथ ही इस हमले में करीब 40 से भी अधिक लोग घायल भी हुए थे। इस मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस फायरिंग को फेसबुक लाइव के जरिए करीब 17 मिनट तक दिखाया गया था। इस घटना के बाद फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के लिए भी परेशानियां बढ़ गई हैं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।





No comments:
Post a Comment