Breaking News
recent

अंकज्योतिष 20 मार्च 2019: आज इस अंक वाले जातक शिवालय में अर्पित करें 11 बिल्वपत्र, मिलेगा लाभ

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- वाहन चलाने में बरती लापरवाही शारीरिक हानि व कानूनी पालन नहीं करने से अर्थ की हानि करा सकती है। तीखी बोली का असर निजी संबंधों में व्यापक रूप से पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 02- व्यक्तिगत संबंधों में अनबन की संभावना को देखते हुए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। छात्रों को भविष्य के प्रति निर्णय लेने में बरती गई लापरवाही के परिणाम भुगतने होंगे।
अनुकूलता के लिए- श्वान को तेल लगी रोची खिलाएं।

अंक 03- युवाओं के लिए नैतिक मुल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले होते थे। इस वचन को ध्यान में रख कर कार्य करें। कोर्ट कचहरी में लगने वाला समय फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को आवश्यक वस्तु दान में दें।

अंक 04- सामाजिक मर्यादाओं के पालन में थोड़ी दिक्कतें आ सकती है। लेकिन धीरे-धीरे अपनी आदतों में शुमार हो जाएगी। आत्मविश्वास के कारण समस्त कार्य समय पर होंगे।
अनुकूलता के लिए- घर के जल स्थान पर घी का दीपक लगाएं।

अंक 05- पहले से चल रहे आर्थिक विवादों को निपटाने के लिए जमीनों का हस्तांतरण करना पड़ सकता है। नये लोगों पर एकदम से विश्वास करना नुकसानदायी हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- सामर्थ्य अनुसार कन्या भोजन कराएं।

अंक 06- कार्यालय की जरूरी वस्तु के समय पर मिलने से दिन को काफी तसल्ली मिलेगी। छात्रों में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी में उच्चाटन का भाव पैदा हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- दरिद्र नारायण को देखने के पश्चात भोजन ग्रहण करें।

अंक 07- निजी संबंधों में मतभेद दूर होने की शुरुआत हो जाएगी। वैचारिक अवरोध से घरेलु संबंध काफी हद कर प्रभावित होंगे। खाने-पिने में अरूचि का असर सेहत पर पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- शिवालय में 11 बिल्वपत्र अर्पित करें।

अंक 08- कार्यस्थल के बेतहाशा खर्चों पर रोक लगाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी। जीवन की भागदोड़ में जोखिम लेने के बजाए सामान्य जीवन जीने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।

अंक 09- कार्यस्थल पर अपने से कनिष्ठ लोगों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाए सहजरुप से काम करने दें। दायित्व निभाते हुए किये कार्य में असफल होने की संभावना बनती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.