Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की विजय संकल्प सभाएं 24 से, जानें पूरा शेड्यूल

जयपुर। भाजपा के प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में 24, 25, 26 व 27 मार्च को आयोजित होने वाली विजय संकल्प सभाओं को केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं राजस्थान के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव प्रवास कार्यक्रम समन्वय के प्रदेश संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि 24 मार्च को बगरू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, चौमूं में केन्द्रीय मंत्री ओ.पी. धनकड़, दूदू में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नाथद्वारा में केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, नोखा में केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गोगुन्दा में केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल और सिवाना में राजेन्द्र सिंह राठौड़ सभा को संबोधित करेंगे। 25 मार्च को किशनगंज में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में भाजपा की शेष नौ सीटों को लेकर सरगर्मियां तेज, नए चेहरों पर दांव संभव

26 मार्च के कार्यक्रम
भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को हिण्डौली में तथा कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की सभा को तालेडा में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, मंगलवाड़ चौराहा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कोटपूतली में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, खेतड़ी में प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया, मुण्डावर में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, फलौदी में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, निवाई में केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, सुमेरपुर में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, आहौर में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, सिकन्दरा में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हलैना (वैर) में, बाड़ी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और सागवाड़ा में केन्द्रीय मंत्री सी.आर.चौधरी संबोधित करेंगे।

27 मार्च का कार्यक्रम
नागौर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा को 27 मार्च दोपहर एक बजे जायल में प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया संबोधित करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.