दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 की जांच में जुटे वायुसेना के अधिकारी
नाल. पक्षी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग-२१ को लेकर वायुसेना के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच में मिग-२१ के ब्लैक बॉक्स सहित अन्य कारणों की पड़ताल की जाएगी। मिग-२१ के दुर्घटनाग्रस्त होने के दो दिन बाद भी शोभासर के इस क्षेत्र को वायुसेना के अधिकारियों ने अपने सुरक्षा घेरे में ले रखा है। इस सुरक्षा घेरे में आम व्यक्तियों के आने-जाने पर पाबंदी है। सेना के रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोमबित घोष के अनुसार वायुसेना की तरफ से जांच कमेटी गठित की गई है, जो विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर दुर्घटनाग्रस्त लड़ाकू विमान की जांच करेगी।
नाल तक दिखा था धुआं
नाल गांव के पूर्व सरपंच मदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर धुआं नाल गांव तक दिखाई दिया था। विमान के गिरने की आवाज भी धमाके के साथ करीब १४ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।





No comments:
Post a Comment