Breaking News
recent

रामनवमी महोत्सव के दिन 21 हजार वाहनों से निकलेगी रैली

सीकर.

भारतीय नववर्ष और रामनवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन समिति की चौकडिक़ा भवन में रविवार को हुई बैठक में तैयारियों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। कार्यक्रम के सह संयोजक स्वदेश शर्मा ने बताया भारतीय नव वर्ष पर छह अप्रेल को शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली में 21 हजार दुपहिया वाहनों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। वाहन रैली शहर के रामलीला मैदान से शुरू होगी। प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुंचेगी। रामनवमी महोत्सव के लिए जिले भर में संपर्क किया जा रहा है। आयोजन में लोगों की सहभागिता के लिए सभी वार्डों और गांव कस्बों में चार सौ से ज्यादा बैठकें की जाएगी। बैठक में आयोजन को लेकर जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया। आयोजन में तीन से चार लाख लोगों के शामिल होने के अनुमान है। बैठक में कार्यक्रम संयोजक आनंद सैनी, सह संयोजक सुरेश सैनी, राजीव शर्मा, सुमित जोशी, डॉ. रविन्द्र धाबाई, संजय सैनी, मोहित जांगिड़, राहुल बगडिय़ा सहित कई लोग मौजूद थे।


भोमेश्वर महाराज का जन्मोत्सव 28 को
सीकर. परडोली बड़ी गांव के भोमेश्वर नारायण धाम में भोमेश्वर नारायण का जन्मोत्सव 28 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर धाम में हो रही भागवत कथा की पूर्णाहुति भी होगी। आयोजक नत्थूसिंह शेखावत ने बताया कि अग्रपीठाधीश्वर डॉ. राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में होने वाले समारोह में 27 मार्च को रात्रि जागरण होगा। इसमें डीडवाना की भजन गायिका रामी बाइसा भजनों की अमृत वर्षा करेंगी। 28 मार्च को यज्ञ, हवन, पूजा पाठ, कथा समापन, जन्मोत्सव व प्रसाद भंडारा होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.