बीकानेर। शहर से सटी शोभासर गांव की रोही में शुक्रवार दोपहर 3 बजे वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-21 क्रेश हो गया। विमान अनियंत्रित होने पर पायलट वेलून खोलकर कूद गया। जिससे उसके कोई चोट नहीं लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़ाकू विमान शोभासर के पास खाली जगह में हुआ क्रैश। ग्रामीणों ने विमान के जमीन पर गिरते समय धुआं और गिरने पर धूल का गुबार देखा और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एयरफोर्स अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एयरफोर्स स्टेशन नाल और बीकानेर से दमकल भी मौके पर पहुंच गई है।





No comments:
Post a Comment