Breaking News
recent

अंकज्योतिष 22 मार्च 2019: अंक 01 वाले जातकों को मिलेगी अपार सफलता

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- कार्यालय में अपने से वरिष्ठ सदस्यों के साथ अनबन के कारण पुरा समय चिंताओं में बितेगा। अनजाने में अपने द्वारा हुई गलत हरकत नौकरी के खतरे में डाल सकती है।
अनुकूलता के लिए- यथाशक्ति शिक्षण सामग्री दान में दें।

अंक 02- जल्दी-जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में अपने द्वारा कुछ सौदों में गलती हो सकती है। उच्च शिक्षा में मिली आशातित सफलता को करियर में भुनाने के प्रयास विफल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 03- अपने से कनिष्ठ सहयोगियों की मदद से कार्यस्थल पर मन इच्छित मुकाम को पाने में सफल रहेंगे। कामकाज में महिला मित्रों का सहयोग लेने से धोखा उठाना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकले।

अंक 04- कारोबार में वक्त की नजाकत देखते हुए कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को साथ में लेकर चलने का प्रयास करें। पैसा के लेनदेन में असावधानी के कारण कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
अनुकूलता के लिए- आंकड़े के पुष्प शिवजी को चढ़ाए।

अंक 05- घर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से फारिग हो स्वयं के कल्याण के लिए धर्मकर्म के विषय में सोचने के मौके मिलेंगे। अपने साथी के प्रति वफादार रहने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

अंक 06- शेयर बाजार में निवेश करते वक्त मनोबल के कमजोर रहने से बेहद असमंजस्य की स्थिति बनेगी। निजी संबंधों में पिछले कुछ दिनों से चल रहे मनमुटाव में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- घर में जलस्थान के समीप घी का दीपक लगाएं।

अंक 07- अपने कामकाज में गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए अथक प्रयास भी काम नहीं आएंगे व सबक कुछ भाग्य भरोसे छोड़ना होगा। अर्जित ज्ञान को बांटने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- अपने से वरिष्ठ का अपमान करने से बचे।

अंक 08- किन्ही अच्छे मित्रों व सगे संबंधियों का साथ अनेतिक कामों में जाने से अपने को बचा कर रखेगा। पुराने विवाद के समाधान की राह में रोड़ा बनने की कोशिश न करें।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ऊं का उच्चारण करें।

अंक 09- पहले से चल रहे कर्ज को कम करने में व्यर्थ का दिखावा व आडंबर आजे आएंगे। निजी संबंधों में चल रही कलह भावनात्मक रुप से पूरी तरह तोड़ के रख देगी।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.