ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मंदी के दौर में यदि किसी अतिरिक्त कामकाज के विषय में सोचते हैं तो मंदिलें स्वतः मिलती जाएगी। सामाजिक कार्यक्रम में जुड़ने से पहले अपनी आदतों में सुधार लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- आसमानी रंग के उपयोग से बचें।
अंक 02- धर्म व कर्म में पूर्ण विष्वास रख अपने कार्यों को अंजाम दें, व्यर्थ के अंधविष्वास में जीवन नष्ट करने की कोशिश न करें। कामकाज में मन को स्थिर करने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में माखन मिश्री का भोग लगाएं।
अंक 03- युवाओं व विद्यार्थियों को करियर में मिले अच्छे प्रस्तावों को अमल में लाने के लिए भारी मुसिबतों का सामना करना पड़ेगा। अपनी सोच में पहले से अधिक बदलाव लाना होंगे।
अनुकूलता के लिए- कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
अंक 04- व्यस्त व अनिश्चित जीवनशैली के कारण सेहत के प्रति लापरवाही जेब को भारी पड़ सकती है। व्यस्तता भरी जिंदगी में संबंधों को व्यवहारिक बनाने के प्रयास करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- एक जायफल अपने पास में रखें।
अंक 05- अच्छे साथियों द्वारा बीच मझधार में छोड़ने के कारण कामकाज में पहले से कही ज्यादा परिश्रम करना होगा। नये माहौल में एक दूसरे के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में श्वेत पुष्प की माला चढ़ाए।
अंक 06- वाहनों को चलाने में नियमों के पालन के साथ-साथ बदलते मौसम की परिस्थिति का भी ध्यान रखें अन्यथा नुकसान संभावित है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकुल रहेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।
अंक 07- बच्चों का विपरित चलना व हठी स्वभाव मन को पीड़ा पहुंचाएगा। सामाजिक संस्थाओं में भागीदारी के मौके व अपने द्वारा किये गए परमार्थके काम प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे।
अनुकूलता के लिए- व्यसनों से दुर रहने की कोशिश करें।
अंक 08- कार्यक्षेत्र में पहले से चल रहे कामों की ओर ही ध्यान देने की जरुरत है। नये सिरे से कोई भी जोखिम उठाने से बचें। आलस बरकरार रहने से मनोबल कमजोर होगा।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाएं।
अंक 09- नौकरी में वरिष्ठ कर्मचारियों का भरपुर सहयोग नई योजनाओं में मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आलस्य व बढ़ते तनाव के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगोगा।
अनुकूलता के लिए- बहते जल में थोड़े से मुंग प्रवाहित करें।





No comments:
Post a Comment