Breaking News
recent

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

तीन बेरोजगार छात्रों से कोर्ट में ड्राइवर पद पर भर्ती के नाम लिए थे रुपए

श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कोर्ट में ड्राइवर की नौकरी लगाने के नाम पर तीन युवकों से 25 हजार रुपए ठगने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुरानी आबादी थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को रावतसर हाल किराएदार ताराचंद वाटिका के पास निवासी इन्द्रपाल पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मकान में ही किराए पर रह रहा भूराराम गोस्वामी पुलिस की वर्दी पहनता है और अपने आप को कभी सीआईडी व कभी क्राइम ब्रांच का सिपाही बताता है। आरोपी ने मकान में रहने वाले तीन युवकों को कोर्ट में निकली ड्राइवरों की नौकरी दिलाने के नाम के नाम पर दस-दस हजार रुपए मांगे थे लेकिन उन्होंने उसे 25 हजार रुपए दे दिए थे। वह उनको कोर्ट में ले गया और वहां इधर-उधर घुमाकर वापस ले आया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। जब उसको फोन करते तो वह कहता कि तामील कराने के लिए बाहर हूं और कुछ दिन बाद आऊंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी पांच एमएल निवासी भूराराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कमरे से सिपाही की वर्दी भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले संविदा पर रोडवेज में कंडक्टर था लेकिन वहां भी रिमार्क लगने के बाद उसे हटा दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.