Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 फरवरी 2019: अंक 04 वाले जातकों को मर्यादाओं का पालन करना होगा मुश्किल

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- वाहन चलाने मे बरती लापरवाही षारीरिक हानि व कानुनी पालन नही करने से अर्थ की हानि करा सकती है। तीखी बोली का असर निजी संबंधो मे व्यापक रूप से पडे़गा।

अनुकूलता के लिए- हरे रंग के उपयोग से बचकर रहे।

अंक 02- व्यक्तिगत संबंधो मे अनबन की संभावना को देखते हुए चुप रहना ही बेहतर रहेगा। छात्रो को भविष्य के प्रति निर्णय लेने मे बरती गई लापरवाही के परिणाम भुगतने होगें।
अनुकूलता के लिए- श्वान को तेल लगी रोटी खिलाए।

अंक 03- युवाओं के लिए नैतिक मुल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक है जितने पहले होते थे, इस वचन को ध्यान मे रख कार्य करें। कोर्ट कचहरी मे लगने वाला समय फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को आवष्यक वस्तु दान मे दें।

अंक 04- सामाजिक मर्यादाओ के पालन मे थोड़ी दिक्कते आ सकती है किंतु धीरे-धीरे अपनी आदतो मे षुमार हो जाएगी। आत्मविष्वास के कारण समस्त कार्य समय पर होगें।
अनुकूलता के लिए- घर के जल स्थान पर घी का दीपक लगाए।

अंक 05- पहले से चल रहे आर्थिक विवादो को निपटाने के लिए जमीनों का हस्तांतरण करना पड़ सकता है। नए लोगों पर एकदम से विश्वास करना नुकसानदाई हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- सामर्थ्य अनुसार कन्या भोजन कराए।

अंक 06- कार्यालय की जरूरी वस्तु के समय पर मिलने से दिल को काफी तसल्ली मिलेगी। छात्रो मे प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी मे उच्चाटन का भाव पैदा हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- दरिद्र नारायण को देखने के पष्चात भोजन ग्रहण करें।

अंक 07- निजी संबंधो मे मतभेद दूर होने की शुरूआत हो जाएगी। वैचारिक अवरोध से घरेलु संबंध काफी हद तक प्रभावित होगें। खाने-पीने मे अरूचि का असर सेहत पर पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- शिवालय मे 11 बिल्वपत्र अर्पित करें।

अंक 08- कार्यस्थल के बेतहाषा खर्चो पर रोक लगाने की कोशिश सफल होती दिखाई देगी। जीवन की भागदोड़ मे जोखिम लेने के बजाए सामान्य जीवन जीने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।

अंक 09- कार्यस्थल पर अपने से कनिष्ठ लोगों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाए सहजरूप से काम करने दें। दायित्व निभाते हुए किये कार्य मे असफल होने की संभावना बनती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.