जालोर. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की ओर से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 29 मई से शुरू होगी। इसके लिए संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है।
शहर के केंद्र प्रभारी आनंदसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा २९ मार्च से दोपहर एक बजे से चार बजे तक जिलेभर में विभिन्न पंजीकृत केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहरी के संदर्भ केंद्र के परीक्षा प्रभारी अम्बिकाप्रसाद तिवारी ने बताया कि स्टेट ओपन में उच्च माध्यमिक में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए 29 मार्च को गृह विज्ञान, 30 मार्च को चित्रकला, एक अप्रेल को पर्यावरण विज्ञान, 2 को समाजशास्त्र, 3 को अंग्रजी, 4 को भूगोल, 5 को कम्प्यूटर विज्ञान, 8 को जीव विज्ञान, 9 को डाटा एंट्री कार्य, 10 को रसायन विज्ञान, 11 के भौतिकी, 12 को इतिहास, 15 को व्यवसाय अध्ययन, 16 को राजनीति विज्ञान, 18 के मनोविज्ञान, 20 को अर्थशास्त्र, 22 को संस्कृत, 23 को गणित, 26 को उर्दू, 24 को लेखांकन व 26 अप्रेल को हिंदी की परीक्षा होगी।
माध्यमिक में राजस्थानी से शुरू
उन्होंने बताया कि इसी तरह माध्यमिक में पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए 29 मार्च को राजस्थानी, 30 मार्च को गणित, एक अप्रेल को डाटा एंट्री कार्य, 2 को मनोविज्ञान, 3 को विज्ञान, 4 को हिंदी, 5 को व्यवसाय अध्ययन, 8 को चित्रकला, 9 को भारतीय संस्कृति एवं विरासत, 10 को सामाजिक विज्ञान, 11 को गृह विज्ञान, 12 को अर्थशास्त्र, 15 को अंग्रेजी, 16 को संस्कृत, 18 को पंजाबी, 20 को उर्दू व 26 अप्रेल को सिंधी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बजट के अभाव में नहीं मिल रहा वेतन
जालोर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के विभाग संगठन मंत्री अम्बिकाप्रसाद तिवारी ने शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों के वेतन मदों में बजट आवंटन की मांग की है। इसके लिए वित्त विभाग के प्रमुख सचिव व शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है।
इसमें बताया कि मार्च माह भी आधा बीत चुका है, लेकिन राज्य व जिले के अधिकतर शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन भी नहीं मिल पाया है। मार्च माह में विभिन्न ऋण की किस्तें, आयकर कटौती जैसी वित्तीय परेशानी भी रहती है। ऐसे में समय पर वेतन नहीं मिलने से शिक्षक असमंजस में हैं। ऐसे में होली त्योहार से पहले बजट आवंटित कर वेतन देने के आदेश जारी करने की मांग की गई है।





No comments:
Post a Comment