बीकानेर. जिले की सभी 290 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आदर्श शौचालयों का निर्माण होगा। प्रत्येक शौचालय पर ५० हजार रुपए की लागत आएगी। आदर्श शौचालयों पर विभिन्न तरह के मांडणे और आमजन को प्रेरित करने वाले संदेश भी चित्रित किए जाएंगे। इन शौचालयों के माध्यम से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।
आदर्श शौचालयों के निर्माण के लिए कार्यकारी एजेन्सी ग्राम पंचायत होगी। इनका आकार एक मीटर गुणा एक मीटर होगा। यह ट्विन लीज पिट तकनीक पर बनेगा। इनका निर्माण १५ से २० दिन में हो जाएगा। इन शौचालयों का निर्माण एेसे स्थान पर होगा, जहां अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें।
आमजन होगा प्रेरित
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला परियोजना समन्वयक पवन पंचारिया के अनुसार इन आदर्श शौचालयों से जैविक खाद बनेगी। शौचालय के गड्ढे भरने और निश्चित अवधि के बाद जैविक खाद बनाने की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन शौचालयों का निर्माण प्रशिक्षण और प्रदर्शन के लिए किया जा रहा है, ताकि आमजन भी एेसे शौचालयों का निर्माण करे और जैविक खाद से आय हासिल कर सके।
करेंगे जागरूक
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक आदर्श शौचालय बनाया जाएगा। इनके माध्यम से आमजन, अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित व जागरूक किया जाएगा। शौचालयों की दीवारों पर मांडणे और प्रेरक संदेश होंगे। इन शौचालयों के भर जाने पर जैविक खाद बनाने की जानकारी भी दी जाएगी।
नरेन्द्र पाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बीकानेर
यहां बनेंगे आदर्श शौचालय
पंचायत समिति शौचालय संख्या
लूणकरनसर ४८
खाजूवाला ४५
श्रीडूंगरगढ़ ४२
पांचू ३०
नोखा ३७
श्रीकोलायत ४८
बीकानेर ४०
कुल २९०





No comments:
Post a Comment