Breaking News
recent

वीरेंद्र सहवाग के लिए आज का दिन है बेहद खास, 29 मार्च को ही बने थे 'मुल्तान के सुल्तान'

नई दिल्ली। टीम इंडिया पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्रिकेट के इतिहास में वीरेंद्र सहवाग एक ऐसा नाम रहा है, जिसने अपने टेस्ट करियर में दो बार ट्रिपल सेंचुरी लगाई है और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। सहवाग के लिए आज का दिन इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने दोनों ही ही ट्रिपल सेंचुरी आज ही के दिन यानि कि 29 मार्च को ही लगाई थी।

'मुल्तान के सुल्तान' बने थे वीरेंद्र सहवाग

सहवाग ने सबसे पहले 29 मार्च 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में तिहरा शतक जड़ा था। नजफगढ़ के नवाब सहवाग ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 375 गेंदों में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की थी। सहवाग ने अपनी इस पारी में ताबड़तोड़ 39 चौके और 6 छक्के जड़े थे। इस टेस्ट मैच की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी और मैच के दूसरे ही दिन सहवाग ने तिहरा शतक जड़ दिया था। पहले दिन वो 228 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस कारनामे के बाद ही सहवाग को 'मुल्तान का सुल्तान' कहा जाने लगा था।

सचिन ने भी बनाए थे 194 रन

इसी मैच में सहवाग के अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी महान पारी खेली थी। सचिन भी 194 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे, जिसमें 21 चौके लगाए थे। सचिन अपना दोहरा शतक बनाने से सिर्फ 6 रन दूर थे कि तभ द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी थी। इसको लेकर बाद में काफी विवाद हुआ था। भारत ने पहली पारी 675 रन पर घोषित की थी। भारत को इस मैच में 52 रन से जीत मिली थी। पाकिस्तान की पारी फॉलोऑन के बाद भी 216 रन पर सिमट गई थी।

2008 में सहवाग ने फिर जड़ा तिहरा शतक

चार साल बीत जाने के बाद एक बार फिर वो समय आया जब वीरेंद्र सहवाग ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। 29 मार्च 2008 को सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी। चेन्नई के चिदंबरम स्टेडिम में खेले गए इस मैच में सहवाग ने 304 गेंदों में 319 रनों की पारी खेली। सहवाग ने इस पारी में 42 चौके और पांच शानदार छक्के लगाए थे। मखाया एंटिनी ने उन्हें आउट किया था।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स को तोड़ना फिर भी मुमकिन हो, लेकिन सहवाग के रिकॉर्ड्स को तोड़ना तो बहुत ही मुश्किल होगा, किसी भी खिलाड़ी के लिए



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.