Breaking News
recent

धारा 370 व महिला सम्मान पर चर्चा

बीकानेर. बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (यूसीईटी), बीकानेर कैम्पस में चल रहे 'रेजोनेंजा-2019' टेक फेस्ट में बुधवार को यूथ संसद का आयोजन हुआ। इसमें पक्ष व विपक्ष ने सदन में देश के मुद्दों पर प्रस्ताव पेश कर चर्चा की गई।

 

इसके अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजमेर, अलवर, बीकानेर, सीकर, पिलानी, झुंझुनूं, जोधपुर सहित कई जिलों के इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

 

टेक फेस्ट के तकनीकी सत्र में सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से यूथ संसद लगाई गई। इसमें २० इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। यूथ संसद में पक्ष-विपक्ष ने रेपकेस में निर्णय शीघ्र करने, दोनों लिंगों पर समान कानून, आने वाली पीढ़ी को महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक करने और कश्मीर में धारा 370 एवं 35ए पर विचार रखे। साथ नए भारत पर चर्चा की। इस दौरान इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग, कृषि व रक्षा मंत्री बनने की इच्छा जताई।

 

पक्ष-विपक्ष ने लगाए आरोप

सदन में विपक्ष ने पक्ष पर आरोप लगाया कि मेक इन इंडिया के नाम प्रचार किया जा रहा है, रोजगार को दबा रहे हैं। पक्ष ने बताया कि चीन में जनसंख्या ज्यादा है और वहां छोटी मजदूरी करने वाले भी ज्यादा हैं, इसकी जानकारी विपक्ष को नहीं है।

 

इस पर विपक्ष ने कहा कि चीन में छोटे उद्योग हैं, इसलिए मजदूरी कम है। फेस्ट के दूसरे सत्र में कम्प्यूटर साइंस के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने कोडिंग कैम्प के अंतर्गत फु लस्टेक एवं वेब डवलपमेंट के बारे में जाना। इस दौरान इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, रैंपवॉक व नाटक के ऑडिशन दिए।

 

लीग मुकाबले

टेक फेस्ट में सुबह वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी व बैडमिंटन के लीग मुकाबले हुए। साथ ही विभिन्न कॉलेज से आए छात्र-छात्राओं ने कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस खेलों में हिस्सा लिया। टेबल टेनिस में पल्लव शर्मा प्रथम, प्रतीक द्वितीय एवं हितेष तृतीय स्थान पर रहे। फैकल्टी के मुकाबले में गुरवीर सिंह प्रथम, तनुज भारद्वाज द्वितीय एवं मणीकांत तृतीय रहे।

 

आज होंगी पांच प्रतियोगिताएं

टेक फेस्ट के दौरान गुरुवार को पांच प्रतियोगिताएं होंगी। सुबह 10 से 2 बजे तक बिग ब्रिज थ्योरी, स्ट्रक्चर मेनिया, स्मार्ट सिटी राउंड, सुबह 11 से 4 बजे तक हैकाथॉन, दोपहर 2 से 4 बजे तक मेगा क्विज प्रतियोगिताएं होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.