Breaking News
recent

4 दिन नहीं चला शहर के भीतरी क्षेत्र में वन-वे, फिर हालात जस के तस

सुबह से शाम तक दौड़ते रहते हैं भारी वाहन : जवाहर चौक से सदर बाजार तक किया था वन-वे
4 दिन नहीं चला शहर के भीतरी क्षेत्र में वन-वे, फिर हालात जस के तस
पालना कराने वाला कोई नहीं, मनमर्जी से चलते हैं वाहन चालक
बाड़मेर . शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग जवाहर चौक से सदर बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश से हो रही परेशानी को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन व यातायात पुलिस ने इस क्षेत्र को वन-वे घोषित किया था। सुबह 8 से शाम 8 बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित था। ऐसे में शहर वासियों के लिए इस मार्ग से निकलने में आसानी हो रही थी। कुछ दिन तो व्यवस्था वन-वे पर चली। लेकिन वर्तमान में हालत जस के तस हैं। दोनों तरफ से वाहनों के आने-जाने से दिनभर जाम की स्थिति फिर शुरू हो गई है। यातायात पुलिस ने वन-वे तो कर दिया, लेकिन पालना के लिए यहां कोई तैनात नहीं है। सीएलजी की बैठक में पुलिस प्रशासन ने इस क्षेत्र को वन-वे घोषित किया। पुलिस का एक जवान जवाहर चौक व एक हनुमान मंदिर के आगे लगाया गया था। कार्मिकों को जिम्मेदारी दी गई कि वन-वे की पालना करवाएं। जब तक पुलिस के जवान तैनात थे, तब तक सब कुछ ठीक चला। अब यहां पुलिसकर्मी नहीं दिखे तो अब लोग भी नियम तोडऩे लगे हैं।
तंग बाजार में लग रहा जाम : जवाहर चौक से सदर बाजार में कार, लोडिंग टैंपो, टैक्सी, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन आने से दिन में दर्जनों बार जाम लग जाता है। इससे दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर खड़े वाहन बढ़ा रहे समस्या : इस क्षेत्र में दुकानों के आगे खड़े अस्त-व्यस्त वाहन भी यातायात में बाधा बन रहे हैं। वहीं दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी यातायात में परेशानी पैदा कर रहा है। पुलिस व प्रशासन की ओर से घोषित किया गया वन-वे महज कागजों में है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.