अकलेरा. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत गांव परपती में पतजंलि बायो रिसर्च हरिद्वार की ओर से जैविक प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें मुख्य ट्रेनर हंसराज मीना ने 40 किसानों का ग्रुप बनाया। इनको जैविक खेती अपनाने का तरीका बताया जाएगा। मीना ने बताया गौमुत्र व गोबर से सभी प्रकार का जैविक खाद किसान खुद बना सकता है। अपनी आय भी बढ़ा सकता है। ग्रुप के सदस्यों का 23 मार्च को मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान मिट्टी जांच करने के लिए किट दिया।
सामाजिक कुरीतियां समाप्त करने का संकल्प
डग. कस्बे के मेहर समाज ने समाजिक कुरीतीयों को समाप्त करने का संकल्प लिया। मेहर समाज अध्यक्ष गोरधन लाल ने बताया कि समाज में व्याप्त मृत्यु भोज, नशाखोरी, अशिक्षा जैसी कुरीतीयों को दूर करने के लिए कई सालों से प्रयास किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में शुक्रवार को समाज के प्रभु लाल व भगवान लाल ने खुद के घर मृत्यु भोज कार्यक्रम में मिठाइयां सहित सभी तरह के व्यंजनों का हमेशा के लिए त्यागने का संकल्प लिया । इस पर मेहर समाज समिति द्वारा इनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई व साफा व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष भेरूलाल मेहरा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद लड़ोती, देवीलाल मेहर, शम्भू लाल मेहर सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
झंडा सम्मेलन में रात भर हुए भजन कीर्तन
सुनेल. कस्बे के घाणा चौक में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर की खेड़ापति बालाजी नवयुवक झंडा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में झंडे के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार रात झंडा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 44 गांवों की झंडा मंडलियों ने भाग लिया। मंडलियों ने पूरी रात कस्बे में जगह-जगह चौराहे पर भजन कीर्तन किए। इस दौरान जगह जगह स्वागत स्वागत किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी भजन प्रस्तुत किए।
प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना का शुभारंभ
चन्दीपुर. ग्राम पंचायत राजीव गांधी सेवा केंद्र पर प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया। पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए एवं उसके पास आधार कार्ड पर पास बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर अनिवार्य है । योजना का शुभारंभ डीएम हितेश कुमार लोधा और सीएससी बीरम चंद गोकुल प्रसाद ने किया। पहला कार्ड सीएससी ओमप्रकाश लोधा ने मेहताब बाई भील को सौंपा।
जोलपा व मंूडला में ऋण माफी शिविर आयोजित
खानपुर. उपखंड क्षेत्र के जोलपा व मूण्डला में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर ऋण माफी शिविर आयोजित हुए। जोलपा में मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण मीणा, उपाध्यक्ष मुकेन्द्र सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला परिषद सदस्य चन्द्रसेन मीणा, जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानीशंकर गुर्जर, प्रवक्ता हनुमान रामावत, सहकारी समिति अध्यक्ष दशरथसिंह, परमजीत चौधरी सहित पदाधिकारियो ने भाग लिया। जबकि मूण्डला मे 33 किसानों को प्रमाण पत्र वितरीत किए गए। इन किसानों को 28 लाख से अधिक के ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरीत किए गए। यहां सहकारी समिति अध्यक्ष मोहनलाल नागर व सहकारी समिति व्यवस्थापक रामचन्द्र नागर ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपे।
तंवर समाज की बैठक हुई
अकलेरा. तंवर समाज की जिला स्तरीय बैठक का जिला अध्यक्ष रोशन सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित बच्चों को अधिक से अधिक विद्यालयों में प्रवेश कराने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रेमसिंह, रामप्रसाद, हीरालाल, बापूलाल, जगन्नाथ, रामलाल, किशन, मागीलाल, राधा किशन मौजूद रहे।
किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
बकानी कस्बे में भारतीय किसान संघ के कार्यकताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार ओमप्रकाश दाधीच को ज्ञापन सौंपा। 5 मार्च तक मांगे पूरी नहीं होने पर 6 मार्च को आन्दोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने से पूर्व तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक की हुई। किसानों की प्रमुख मांगे है 2016 का बकाया मुआवजा खातों में डाला जाए, खरीब फसल 2015-16 का बीमा क्लेम का भुगतान कराया जाए, पिछले दिनों शीतलहर व पाला गिरने से फसल खराबा हुई उस सफल का उचित मुआवजा दिया जाए, रबी फसल का पंजीयन करवा कर सभी फसलों को समर्थन मूल्य में तोला जाए, बकानी गौण मंडी में जिंसों की तुलाई नियमित कराई जाए, बड़ाय, नानौर व बकानी तीनों ग्राम पंचायतों की खरीब 2018 की फसल खराबे का बीमा क्लेम समय पर किसानों के खातों में डाला जाए। ज्ञापन देने वालो
ं में तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारणी सदस्य बद्रीलाल पाटीदार, प्रचार प्रमुख बालुसिंह चौहान, रामप्रसाद प्रजापति, रामदयाल शर्मा, कमलेश, रामलाल, कैलाश, देवीलाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
चार को मंडी में कारोबार बंद रहेगा
झालरापाटन. हरिश्चंद्र कृषि उपजमंडी में सोमवार को कारोबार बंद रहेगा। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने बताया कि सोमवार को महाशिवरात्री पर्व होने से मंडी में जिंसो की खरीद फरोक्त बंद रहेगी। इसलिए किसान मंडी में क्रय विक्रय के लिए जिंस लेकर नही आए। मंगलवार से कारोबार फिर से जारी रहेगा।
दीपक कसेरा पंचायत अध्यक्ष बने
झालरापाटन. कसेरा ठठेरा समाज के चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष दीपक कसेरा, उपाध्यक्ष गोपाललाल कसेरा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद को मनोनीत किया।
मारपीट का मामला दर्ज
पिड़ावा. पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फरियादी जसवंत सिंह निवासी कोलिखेड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिड़ावा में गुरुवार को खरीदारी करने आया था। तभी शेरपुर पंचायत के मीरपुरा निवासी खालिद व उसके साथियों ने चाकू दिखाकर मारपीट की। गांव आवर में 15 दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बकाया होने पर कनेक्शन काटे
पिड़ावा. विद्युत निगम ने बकायादारों पर सख्ती करना प्रारम्भ कर दिया है। क्षेत्र के कई गांवों ने विभाग की टीम ने बकायदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। सहायक अभियंता अजयसिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बांसखेड़ी, बोलियाबारी, सावंत खेड़ा, रामठी में 13 घरेलू उपभोक्ताओं पर 4.58 लाख रुपए बकाया राशि जमा नहीं करवाने पर उनके कनेक्शन काट कर मीटर व केबल उतार लिए है।





No comments:
Post a Comment