Breaking News
recent

41 इ मित्रों का निरीक्षण, 28 पर गड़बड़ी

41 इ मित्रों का निरीक्षण, 28 पर गड़बड़ी

झुंझुनूं. सूचना प्रोद्योगिकी एंव संचार विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना इ-मित्र के तहत संचालित कियोस्क केन्द्रों की ओर से आमजन को दी जा रही सेवाओं का आमजनों से लिए जा रहे शुल्क तथा गुणवत्ता का निरीक्षण प्रोग्रामर दीपा देवड़ा के नेतृत्व में जांच टीम की ओर से 27 फरवरी एवं एक मार्च को किया गया।
झुंझुनूं, मंडावा व बगड़ शहरी क्षेत्रों में कुल 41 इ-मित्रों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से केवल 13 इ-मित्र केन्द्र पर ही नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा के साथ राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर कार्य करते हुए पाए गए, बाकि 28 इ-मित्र केन्द्रों पर नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा नहीं होना पाया गया, जिनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार पेनल्टी की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। जिन कियोस्कधारकों की ओर से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूली की जा रही है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी।
सूरजगढ़ में भी गड़बड़ी
सूरजगढ. ़विभाग की ब्लॉक प्रोग्रामर अधिकारी पुष्पा सैनी ने शुक्रवार को शहर में संचालित पांच इ-मित्र कियोस्क सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि आनन्द इ मित्र, प्रदीप कुमार इ मित्र, राव इंटर प्राइजेज, जाखड़ इ मित्र व लक्ष्य इंटर प्राईजेज सेंटर का निरीक्षण किया गया। जांच में सेंटर पर को ब्रान्डेड बैनर नहीं लगाए गए थे। वहीं पुरानी रेट लिस्ट चस्पा की हुई मिली। अधिकारी ने सेंटर संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देेते हुए इ मित्र सेंटर पर मिली खामियों के लिए सूचना प्रोद्योगिकि एवं संचार विभाग के उप निदेशक झुंझुनूं को अग्रिम कार्रवाई के लिए लिखा है।

ज्यादा राशि लें तो यहां करें शिकायत
यदि आपके क्षेत्रमें कोई इ मित्र संचालक तय दर से ज्यादा राशि वसूल रहा है तो तुरंत इसकी शिकायत 181 टोल फ्री नंबर पर करें। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के सामने स्थित राजीव गांधी आईटी केन्द्र पर लिखित में शिकायत करें।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.