Breaking News
recent

दो दिन में ही उखड़ गई 44 लाख की सड़क

लूणकरनसर. कस्बे के इण्डस्ट्री एरिया में रीको बीकानेर की ओर से बनवाई गई ४४ लाख की सड़क निर्माण के दो दिन बाद ही उखड़ गई। घटिया स्तर की सामग्री द्वारा बनाई सड़क के उखडऩे से उद्योग संघ व व्यापारियों ने रोष जताया है तथा सड़क के उखडऩे से हादसे की आशंका भी बनी है।उद्योग संघ के अध्यक्ष हनुमानमल भूरा व गोटा एसोसियेशन के अध्यक्ष हरिराम लेघा ने बताया कि लूणकरनसर इंडस्ट्री एरिया की पोस्ट ऑफिस से कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव के आवास तक तथा विष्णु इण्डस्ट्रीज से राजमार्ग तक रीको द्वारा ठेकेदार के मार्फत दो दिन पहले सड़क का निर्माण करवाया गया है। इस सड़क पर विभाग द्वारा ४४ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई लेकिन सड़क के निर्माण कार्य में घटिया स्तर की सामग्री उपयोग में लेने से सड़क पर गड्ढ़े पड़ गए है। वाहनों के चलने से सड़क की कंकरीट उखडऩे से हादसे की संभावना बनी है। उद्योग संघ व व्यापार मण्डल ने निर्माण कार्य में हुई अनियमितता की जांच कराकर सड़क दुबारा बनाने की मांग की है।

 

 

पांच दिन में ही टूट गई
छत्तरगढ़़. आरडी 507 हैड से रोजड़ी धाम जाने वाली सड़क के नवनिर्माण को सप्ताह भर ही नहीं हुआ है और सड़क से जगह-जगह से कंकरीट उखडऩे लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क में निर्माण सामग्री घटिया स्तर की लगाई गई है। गौरतलब है कि चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य हुए महज छह दिन हुए हैं। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने से क्षेत्रवासियों में रोष है। आरडी 507 हैड के किशोर जाखड़ ने बताया कि नवनिर्मित इस सड़क पर विभाग के मापदंड के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं लिया गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.