Breaking News
recent

गुजरात के इस शख्स को मिला 48 लाख रुपए का टैक्स नोटिस, पूरा मामल जानकर चौंके लोग

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में आयकर विभाग द्वारा टैक्स नोटिस का एक अजीबो-गरीब व चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आयकर विभाग ने एक सेल्समैन को 48 लाख रुपए टैक्स भरने का नोटिस दिया है। आयकर विभाग को इस शख्स के खाते में 10.58 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला जिसके बाद विभाग ने शख्स से 48 लाख रुपए टैक्स के तौर पर जमा करने का नोटिस दिया। जब इस शख्स को इसके बारे में जानकारी मिली तो उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शख्स ने बताया कि उसे इस खाते से इतनी बड़ी रकम की लेनदेन के बारे में कुछ भी नहीं पता है।


पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

इस शख्स से मिली जानकारी के बाद वारच्छा की स्थानीय पुलिस ने अपरिचित शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस शिकायत के मुताबिक, व्रच चौक के एक 45 वर्षीय शख्स जिसका नाम ललित थोलिया है, बैंक खाते को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है। साथ ही आयकर विभाग ने 2.35 लाख रुपए भी टैक्स अमाउंट के तौर पर निकासी की। थोलिया ने दावा किया कि उन्हें इस खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं है। थोलिया ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अक्टूबर 2011 इलाहाबाद बैंक में अपना खाता खुलवाया है। उस दौरान उन्होंने अपना पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व बिजली बिल की कॉपी जमा की थी। उसी माह में उन्होंने मानसी फैशन के नाम से आईडीबीआई बैंक में एक और अन्य खाता खुलवाया था। उन्होंने यह खाता हीरा बाग ब्रांच में खुलवाया था ताकि अपने व्यापार से जुड़े पैसे वो इस खाते में जमा कर सकें।


मिली ये चौंकाने वाल जानकारी

हालांकि, बाद में थोलिया ने दोनों खातों में अपने पते की जानकारी में बदलाव किया था। वर्तमान में वो सार्थना में रहते हैं। उनके पुरान आवास के पड़ोसी ने उनको आयकर विभाग से प्राप्त नोटिस के बारे में जानकारी दी। जब इस नोटिस को लेकर वो आयकर विभाग के कार्यालय गए तो उन्हें उन्हीं के नाम से खातों के बारे में जानकारी मिली। चौंकानें वाली बात है कि थोलिया ने इन खातों को कभी खुलवाया ही नहीं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.