Breaking News
recent

जेट एयरवेज को मिला प्रमोटर्स का सहारा, इमर्जेंसी फंडिंग के लिए डालेंगे 500 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज के कर्जदाताओं ने अपने कर्ज के हिस्से को एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी में बदलने को लेकर एक प्लान को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) इमर्जेंसी फंड के रूप में कंपनी में 500 करोड़ रुपए की रकम डालेंगे। हालांकि कंपनी को इमर्जेंसी फंडिंग तभी मिलेगी जब उसके प्रमोटर कंपनी में 750 करोड़ रुपए की पूंजी डालेंगे।

यह भी पढ़ें: SBI ने की अनोखी पहल, इस तरह ग्राहकों को लाभ पहुंचाने वाला बना देश का पहला बैंक


इसलिए जरूरी है इमर्जेंसी फाइनेंसिंग

आपको बता दें कि SBI और Pnb यह पूंजी तभी डालेंगे जब अन्य कर्जदाता इस बात से सहमति जताएंगे कि कंपनी से पैसे वसूलने का पहला अधिकार इन्हीं दोनों बैंकों का होगा। ये इमर्जेंसी फाइनेंसिंग संकट से घिरी जेट एयरवेज को चालू रखने के लिए और खड़े हो चुके विमानों को दोबारा परिचालन में शामिल करने के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें: PNB की नई स्कीम, 10 हजार रुपए निवेश करने से 111 दिन बाद मिलेंगे इतने ज्यादा पैसे


119 विमानों में से केवल 70 विमान भर रहे हैं उड़ान

फिलहाल जेट एयरवेज के 119 विमानों में से केवल 70 विमान ही उड़ान भर रहे हैं और पट्टा कंपनियां हर दूसरे दिन कार्रवाई कर रहे हैं। सितंबर 2018 में एयरलाइन के बेड़े में 124 विमान थे, जिनमें से 16 कंपनी के अपने विमान थे। गुरुवार को एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने जानकारी दी थी कि जेट एयरवेज के कर्जदाताओं के साथ रिजॉल्यूशन प्लान पर चर्चा चल रही है।


Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.