गांधी चौक में टेंट लगाकर किया आयोजन
सैन समाज ने जुटाए 51 हजार, शहीदों के परिवारों को राशि समर्पित
बाड़मेर . सैन समाज की ओर से सोमवार को गांधी चौक में पुलवामा हमले के शहीद परिवारों के सहयोग के लिए हेयर कटिंग कर सहायता राशि एकत्र की।
इस दौरान समाज के लोगों ने आमजन के बाल काटकर 51 हजार रुपए एकत्रित किए। समाज के वीरचंद सैन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत महंत नारायणपुरी महाराज ने सैन महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नजीर मोहम्मद ने कहा कि सर्व समाज को इस तरह की पहल में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को कैलाश कोटडिय़ा, पार्षद जगदीश खत्री, हरीश मारूड़ी, देव कुमार पोटलिया ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मगराज सैन, दिलीप, कमलेश सोलंकी, दुर्गेश, राजेन्द्र, हितेश, तुलसाराम, सुरेन्द्र, सोनू वीरा, जीतू गोयल, राहुल शेरा, संजय सोलंकी ने सहयोग किया। समापन पर विधायक मेवाराम जैन ने इस पहल को सराहा।
ये भी पढे...
मार्च में कोहरा, फिर लौटी सर्दी
बाड़मेर . पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते थार में सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी की दस्तक हो गई थी लेकिन रात को चली ठंडी हवा के बाद सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। आम तौर पर मार्च में कोहरे का असर नहीं होता है।
लम्बे समय बाद थार को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से काफूर हो गई है। दिन में धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली। धूप के कारण दिन के तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। लेकिन न्यूनतम तापमान 12.6 रहा, रविवार के मुकाबले दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
फिर पहनने पड़े स्वेटर-जैकेट : मौसम में आए बदलाव के बाद कुछ दिनों से गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन सोमवार को कोहरा छाने और सर्द हवा के चलते लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आए। दिन में धूप की राहत के बाद शाम को फिर हवा सर्द हो गई। मौसम विभाग ने बादलों की आवाजाही के संकेत दिए हैं।





No comments:
Post a Comment