सारोलाकलंा. जयपुर डिस्कॉम कृषि कनेक्शनों के बिलों में मनमर्जी की रीडिंग भेज रहा है। इससे किसान परेशान है।
तारज निवासी किसान हेमराज जाट ने बताया कि उसके मीटर में रीडिंग 5200 अंकित है जबकि बिल 1416 9 रीडिंग आई है। इसे दुरुस्त कराने के लिए वह एक सप्ताह से एईएन कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। वहीं जेईएन व लाइनमैन ने ओके मीटर रिपोर्ट दी है, इसके बाबजूद रीडिंग ठीक नहीं हुई। ये तो एक बानगी है, ऐसे कई मामले है। तारज जयपुर डिस्काम जेईएन रामनिवास मीणा ने बताया कि किसान का ट्रांसफार्मर मीटर ओके है। जिसमें रीडिग 5200 अंकित है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि एईएन से जानकारी करते हैं। यदि ऐसा है तो रीडिंग दुरुस्त कराएंगे।
खानपुर व सारोला में सहायक अभियंता का पद रिक्त
जयपुर डिस्कॉम कार्यालय सारोला व खानपुर में लम्बे अरसे से सहायक अभियंता के पद रिक्त है। हाल यह है कि सारोला जेईएन पूरणमल मीणा के पास खानपुर व सारोला दोनों जगह एईएन का प्रभार है। ऐसे में सरकारी कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि इसकी सूचना उच्चधिकारियों को भेज रखी हैं ।





No comments:
Post a Comment