शिवगंज. शहर के पुराना बस स्टैण्ड पर स्थित इमिटेशन ज्वैलरी शोरूम पर आयकर विभाग की टीम ने ५४ लाख रुपए की अघोषित आय को उजागर किया है। टीम ने यहां बुधवार को सर्वे कार्रवाई शुरू की थी, जो गुरुवार देर शाम तक जारी रही। विभाग ने करीब २० लाख रुपए का इनकम टैक्स भरने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैण्ड पर स्थित खजाना फैशन इमिटेशन ज्वैलरी शोरूम पर बुधवार सवेरे पाली, सिरोही व सुमेरपुर की आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया था। टीमों ने व्यापारी के शोरूम सहित मकान एवं कृषि फार्म हाउस पर भी सर्वे किया था। इसके बाद गुरुवार सवेरे जोधपुर संयुक्त आयुक्त एके दास भी शिवगंज पहुंचे। टीम ने कार्रवाई के दौरान ५४ लाख की अघोषित आय उजागर की। साथ ही इनकम टैक्स के लिए २० लाख रुपए १५ मार्च तक जमा कराने का निर्देश दिया। टीम की ओर से परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई।
व्यापारियों में मचा हडक़ंप
आयकर विभाग की टीम की ओर से इमिटेशन ज्वैलरी शोरूम में आयकर सर्वे की जानकारी मिलने व शहर में दो दिन तक टीम के रहने से कई व्यापारियों में हडक़ंप मचा रहा। कई बड़़े व्यापारियों ने प्रतिष्ठान देर से खोले।
इनका कहना है...
सर्वे के दौरान ५४ लाख की अघोषित आय मिली है। ऐसे में टैक्स के रूप में १५ मार्च तक २० लाख रुपए जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
-एके दास, संयुक्त आयुक्त, आयकर विभाग, जोधपुर





No comments:
Post a Comment