Breaking News
recent

पुलिस ने रातों-रात अवैध बजरी से बनवा डाली जेल, दिलावर पहुंचे तो मचा हड़कम्प, 5 घंटे थाने में हंगामा

रामगंजमंडी. पुलिस थाना परिसर में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे बैरक निर्माण कार्य में अवैध रूप से बजरी का उपयोग सामने आने पर मंगलवार को विधायक मदन दिलावर भड़क गए। विधायक ने इस बजरी पर नियमानुसार जुर्माना वसूलने और प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया। पांच घंटे धरना देने के बाद निर्माण ठेकेदार पर 34 हजार का जुर्माना लगाने व थानाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किए कथित दुव्र्यवहार पर माफी मांगने के साथ प्रकरण रात 8 बजे समाप्त हुआ।

BIG News: तनख्वाह को तरसी राजस्थान पुलिस, कंगाली में होली!...कैसे पढि़ए खबर

मामले की शुरूआत मंगलवार को उस समय हुई जब पुलिस थाना परिसर में चल रहे बैरक निर्माण कार्य के लिए काली रेत का डंपर सोमवार रात को थाने में खाली हुआ। भाजपा नेताओं को जानकारी मिली तो उन्होंने विधायक को बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकारी निर्माण कार्य में अवैध बजरी आ रही है। पुलिस थाने में बजरी के डंपर खाली हो रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस व माइंस विभाग द्वारा जुर्माना राशि वसूलने से आम घरों तक के निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। घरों के बाहर खाली होने वाली रेती को पुलिस व माइनिंग विभाग के अधिकारी जब्त कर जुर्माना वसूल रहे हैं। इस पर विधायक दिलावर पुलिस थाना परिसर जा पहुंचे। मुख्य द्वार के अंदर काली रेत का ढेर देखकर विधायक ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को बुलाकर पूछा कि बजरी कैसे आई। रवन्ना मांगने पर अधिकारी उत्तर नहीं दे पाए तो थानाधिकारी को बुलाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि निर्माण विभाग के ठेकेदार ने बजरी मंगाई।

Read More: पूरी दुनिया में हाड़ौती का जलवा, अरब से अमरीका तक कोटा के पत्थर और बारां-बूंदी के धान की दीवानगी

...तो धरने पर बैठे -

विधायक ने मामले में थानाधिकारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने व अवैध बजरी का जुर्माना वसूलने के साथ सोमवार को जनप्रतिनिधि के साथ दुव्र्यवहार करने वाले थानाधिकारी द्वारा माफी मांगने की मांग को लेकर धरना प्रारंभ कर दिया। पौने तीन बजे विधायक कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठे तो उपाधीक्षक मनजीत सिंह व प्रशिक्षु उपाधीक्षक श्याम सुंदर ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

BIG News: अब कोटा तैयार करेगा परमाणु वैज्ञानिक, राजस्थान की पहली यूनिवर्सिटी बनेगी आरटीयू

पांच घंटे बाद हुई सुलह

खनि अभियंता ने पुलिस थाने में खाली हुई बजरी पर 34 हजार रुपए जुर्माना बैरक निर्माण ठेकेदार संजय विजय पर आरोपित करते हुए पत्र उपाधीक्षक को सौंप दिया। पौने चार बजे जुर्माने का घटनाक्रम बंद हुआ लेकिन विधायक संतुष्ट नहीं हुए। वे थानाधिकारी को आरोपित करने की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलने पर उप जिला कलक्टर चिमनलाल मीणा, तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा थाने पहुंचे। समझौता वार्ता हुई। वार्ता के बाद थानाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ कथित दुव्र्यवहार पर माफी मांगने पर धरना समाप्त हो गया।

Read More: सावधान! कोटा में 125 मकान खौफनाक, जहां से गुजरना मौत को दावत देना जैसा...

शिकायतें सौंपी

विधायक ने उपाधीक्षक मनजीत सिंह को जनप्रतिनिधि रामविलास मीणा के साथ चेचट व रामगंजमंडी पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार करने तथा उपाधीक्षक को शिकायत के बावजूद कांस्टेबल द्वारा चार हजार रुपए लेकर बबूल से भरे ट्रैक्टर को छोडऩे की शिकायतें सौंपी। उपाधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.