खानपुर. कस्बे में गुरुवार को हुए विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने फिर कांग्रेस पर हमला बोला।
राजे ने कहा कि कांग्रेस जनता को झूठ के जाल में फंसाकर वोट लेकर सत्ता में आई है। पहले किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करने की बात की। इसके बाद सम्पूर्ण शब्द हटा लिया। फिर कहा कि किसानों का २ लाख तक का ऋण माफ करेंगे। इसके बाद कहा कि केवल सहकारी का ऋण माफ करेंगे और अब सरकार कह रही है कि केवल डिफाल्टर किसानों का ऋण माफ किया जाएगा।
बेरोजगारी भत्ते पर भी युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। सरकार से लोगों का २ माह में मोह भंग हो गया है। ऐसे में अब झालावाड़ से लेकर जैसलमेर तक लोगों को दम दिखाना होगा। राजे ने कहा कि कुछ काम अधूरे रह गए उनका मलाल है। ५ साल और मिलते तो जिले में समस्याओं को ढूूंढऩा पड़ता। सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी होगा, उसका समर्थन करेंगे।
विधायक नरेन्द्र नागर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत का अन्दर १० गुना बढ़ाना ही प्राथमिकता है। जिले में कांग्रेस किसी भी प्रत्याशी को लाए परचम भाजपा का ही लहराएगा। संचालन जिला महामंत्री हेमन्तसिंह सोजपुर ने किया। सम्मेलन में पांचों मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाद में राजे ने मंडलवार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा की।
युक्ति को बधाई
राजे ने मंदिर में दर्शनों के दौरान समाज की छात्रा युक्ति जैन द्वारा कम्पनी सचिव परीक्षा में देेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मोबाइल से फोन कर बधाई दी। इस दौरान युक्ति के पिता प्रवीण कागला ने इन्दौर में उनकी पुत्री की राजे से वार्ता कराई।
सरपंचों ने तलवार दी
कार्यकर्ता सम्मेलन में राजे को क्षेत्र के सरपंचों ने तलवार भेंट की। इससे पहले राजे का ५१ किलो का हार पहनाकर स्वागत किया।
जो भी प्रत्याशी होगा उसका समर्थन करेंगेे
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी होगा, उसका समर्थन करेंगे। संासद ने कहा कि जनता के समर्थन से उन्हें बल मिला है। जिले के लोगों ने भाजपा का समर्थन कर पूरे प्रदेश को बता दिया है कि झालावाड़ जिले में केवल राजे का दबदबा है। वहीं सांसद ने विधायक नरेन्द्र नागर व पूर्व विधायक अनिल जैन के साथ हाथ ऊंचा कर कहा कि इनका पूरा सहयोग करना है।
शहीद के परिजनों का सम्मान
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राजे ने लड़ानिया के शहीद मुकुटबिहारी मीणा के पिता जगन्नाथ व भाई शम्भुदयाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
आदिनाथ भगवान के दर्शन किए
सम्मेलन से पूर्व चांदखेड़ी स्थित भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। अतिशय क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों से मंदिर के विकास कार्यों की जानकारी ली। उनका अतिशय क्षेत्र कमेटी मुख्य संयोजक लाभचन्द जैन, प्रबन्धक सनत कुमार जैन, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष व कोटा संघ चालक ताराचन्द गोयल, उपप्रधान सत्येन्द्र यादवेन्द्र, पूर्व जनपद ओमप्रकाश खंडेलवाल, महेश पार्थ, जितेन्द्र मीणा सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
ये रहे मंच पर उपस्थित
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राजे के साथ कई पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। सांसद दुष्यंत सिंह, श्रीकृष्ण पाटीदार, श्यामसुन्दर शर्मा, जिला प्रमुख टीना भील, विधायक नरेन्द्र नागर, गोविन्द रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, पूर्व विधायक अनिल जैन, जिला महामंत्री हेमन्त सिंह सोजपुर, राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. अरुणा मीणा, पूर्व मण्डी चेयरमैन मोतीलाल नागर, प्रधान गायत्री चन्द्रावत सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment