मोहनगढ़/जैसलमेर
लोक सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन इनदिनों सक्रिय नजर आ रहा है। इसी को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ.किरण कंग के निर्देष पर अवैध शराब की बिक्री व परिवहन को लेकर विषेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमर सिंह रतनू के नेतृत्व में कार्यवाही कर 248 पेटी देशाी शराब बरामद की गई। पुलिस की दो टीमों द्वारा नहरी क्षेत्र में 60 किमी से अधिक दूरी तक पीछा कर पिकअप वाहन को पकड़ा और पिकअप वाहन को जब्त कर मोहनगढ़ पुलिस थाने लाया गया। वहीं आरोपी ड्राईवर पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
नाकाबंदी तोड़ भागी पिकअप..
लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध रूप से शराब के भण्डारण व परिवहन को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। कहीं चुनावों में इसका उपयोग न हो। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी अमर सिंह रतनू ने बताया कि शुक्रवार को दिन में मुखबीर से सूचना मिली कि जैसलमेर की ओर से अवैध देशी शराब से भरी एक पिकअप मोहनगढ़ की ओर आ रही है। इस पर दो टीमों का गठन कर सीएडी काॅलोनी चैराहा व जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच नाकाबंदी की गई। दोपहर के बाद जैसलमेर की ओर से एक पिकअप आती दिखाई दी। रूकने का इशारा करने पर चालक नाकाबंदी को तोड़ते हुए भगा ले गया। बीच में नहरी क्षेत्र में कई जगह नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन पिकअप को नहीं रूकवा पाए। सुथारवाला के पास भी नाकाबंदी करवाई की गई। आखिर में 60 किमी से अधिक की दूसरी पर एसबीएस की 192 आरडी पर वाहन चालक व बाहला में शराब का ठेका चलाने वाला राजू सिंह पुत्र पेम्प सिंह जाति राजपूत निवासी साजियाली बालोतरा वाहन को छोड़ कर भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में देशी शराब के 248 पेटी भरी हुई पाई गई। वाहन को जब्त कर सांयकाल के समय पुलिस थाने लाया गया। देशी शराब व वाहन को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
दो टीमों का किया गठन..
मोहनगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिलने पर दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम का गठन थानाधिकारी अमर सिंह रतनू के नेतृत्व में किया गया। जिसमें हेडकांस्टेबल हुकमा राम, कांस्टेबल शम्भु सिंह, सुरेन्द्र को शामिल किया गया। ये टीम निजी वाहन में मौके पर तैनात रही। इसी प्रकार दूसरी टीम में हेडकांस्टेबल कालू सिंह, कांस्टेबल सतवीर, रतिराम, बलदेव, चालक देवी सिंह को शामिल किया गया। इसी टीम द्वारा देशी शराब से भरी पिकअप का पीछा किया गया। मोहनगढ़ कस्बे से लगभग 60 किमी से अधिक की दूरी तय कर एसबीएस की 192 आरडी के पास वाहन को पकड़ा गया।





No comments:
Post a Comment