Breaking News
recent

68 की उम्र में रजनीकांत एक नहीं बल्कि दो एक्ट्रेसेस संग करेंगे रोमांस, ऐसा होगा रोल

साउथ फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत पिछले साल 2018 में फिल्म 'रोबोट 2.0' और 'पेट्टा' के जरिए धमाल मचा चुके हैं। वहीं एक बार फिर वह अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो रजनीकांत जल्द ही एक बार नई फिल्म के जरिए धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई है कि रजनीकांत जल्द ही एआर मुरुगदास के साथ काम करने वाले हैं। लेकिन इस सभी में सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि वह इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो हिरोइनों के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

 

Rajinikanth

रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं इस फिल्म की शूटिंग भी इस महीने से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के अन्य स्टारकास्ट के नाम को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। लेनिक ये बात साफ है कि इस मूवी में दो एक्ट्रेसेस संग रोमांस करते दिखेंगे।

 

Rajinikanth

खबर है कि हमेशा की तरह ही इस फिल्म में भी रजनीकांत अलग लुक में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और कीर्ति सुरेश को साइन करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अब तक उनके नाम की कोई आधीकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं रजनीकांत की ये फिल्म रोमांटिक जोनर की मूवी बताई जा रही है। वहीं रजनी इसमें डलब रोल में नजर आ सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.