Breaking News
recent

गिरावट के बाद उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 75 अंकों की बढ़त

नई दिल्ली। बीते 7 कारोबारी दिनों के मुकाबले आज शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में कमजोरी दिखाई दी। करीब एक घंटे की सुस्ती के बार बाजार ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में सेंसेक्स करीब 75 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी उबरते हुए करीब 11 अंकों की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। जहां बीएसई स्मॉलकैप हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बीएसई मिडकैप लाल निशान पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट से उबरा
सेंसेक्स और निफ्टी शुरूआती गिरावट से उबरता हुआ नजर आ रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.43 अंकों की बढ़त के साथ 38434.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में 11.40 अंकों की बढ़त के साथ 11543.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई मिडकैप 6.22 अंकों की गिरावट के साथ है। वहीं बीएसई स्मॉलकैप 10.79 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर
आज के कारोबार में बैंक शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 29670 के स्तर पर दिख रहा है। हालांकि आईटी, फार्मा और रियल्टी शेयरों से बाजार को सहारा मिल रहा है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.9 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.26 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

इन सेक्टर्स में कमजोरी
ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और मीडिया शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.55 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.41 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.40 फीसदी और मीडिया इंडेक्स में 2.3 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.