Breaking News
recent

पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

नई दिल्ली। एक दिन की कटौती के बाद डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतों में अस्थिरता देखने को मिल रही है। जिसकी वजह कभी दाम कम हो रहे हैं तो कभी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.31, 77.94 और 75.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर दाम 74.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा था। करीब चार दिन के बाद पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आज डीजल के दाम शक्रवार वाले ही लागू किए जाएंगे। जिससे नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 67.54, 69.33, 70.76 और 71.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.