Breaking News
recent

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रतापगढ़ राज्य में 7 वें नम्बर पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रतापगढ़ राज्य में 7 वें नम्बर पर
राज्य में 7 वें नम्बर पर रहा प्रतापगढ़

स्वच्छता सर्वेक्षण ने किया निराश
प्रतापगढ़. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में राजस्थान की 200 नगरपालिकाओं में नगर परिषद प्रतापगढ़ ने इस बार 07 वां स्थान प्राप्त किया है। यह पिछले सर्वे से तीन रैंक नीचे हैं। पिछले सर्वे में प्रतापगढ़ को राजस्थान में चौथी रैंक मिली थी। सभापति कमलेश डोसी ने बताया कि प्रतापगढ़ ने राजस्थान की 200 नगरपालिकाओं में यह स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले सर्वे की तुलना में इस बार रैंक गिरने का मुख्य कारण आमजन से सफाई शुल्क नहीं वसूलना रहा। उन्होंने बताया कि सर्वे के मापदंडों में से एक सफाई शुल्क भी है। इसे वसूलने वाली नगर परिषद का इसके अलग से अंक मिलते हैं। लेकिन प्रतापगढ़ नगर परिषद ने यहां की जनता पर यह आर्थिक भार डालना उचित नहीं समझा। इसलिए इसके नम्बर नहीं मिल पाए, जिससे सर्वे में थोड़ा पिछड़ गए।
डोसी ने इस उपलब्धि के लिए जनता, पार्षद, नगर परिषद कर्मचारी परिवार,सृृर्जन सेवा संस्था,व्यापार ऐसोसिएशन, समस्त जमादार, समस्त सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर की जनता,सफाई कर्मचारियों,पार्षदों, व्यापारियों आदि ने जो सहयोग दिया है। उसके लिए परिषद परिवार की ओर से धन्यवाद अर्पित करता हूं।
---
इस बार पॉलिथीन की रोकथाम पर रहेगा जोर
सभापति डोसी ने बताया कि आगामी सर्वे में प्रतापगढ़ की रैंक बढ़ाने के लिए शहर में पॉलिथीन के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने में पॉलिथीन की थैलियों का सबसे ज्यादा योगदान होता है। इस पर रोक लगाई जाएगीा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे कचरे को नालियों मेें व यहां वहां नहीं डालें। कचरे को एकत्रित कर कचरा गाड़ी में ही डाले।

यह है प्रदेश के टॉप टेन छोटे शहरों की सूची
शहर प्रदेश की रैंक, राष्ट्रीय रैंक
डूंगरपुर 1 7
रतनगढ़ 2 163
केशोरायपाटन 3 185
नावां 4 274
लाडनूं 5 288
नवलगढ़ 6 322
प्रतापगढ 7 330
अंता 8 439
सुमेरपुर 9 465
नोखा 10 480



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.