Breaking News
recent

आज का पंचांग 8 मार्च 2019: इन बच्चों की मूल शांति ज़रूर कराएं, हो जाएंगे हर सुख से समृद्ध

ज्योतिष गुलशन अग्रवाल

आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम थ, झ, दे, दो अक्षरों पर रख सकते हैं। आज रात्रि 11.15 मिनट तक जन्में बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा पश्चात सोने के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर संपूर्ण दिवस पर्यन्त तक मीन राशि रहेगी। आज रात्रि 11.15 मिनट के पश्चात जन्म लिए बच्चे की मूल शांति ज़रूर कराएं। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सक्षम होंगे। इनका भाग्योदय करीब 22 वर्ष की आयु में होगा। प्रायः स्वाभिमानी होंगे। इन्हें क्रय-विक्रय की गहरी समझ होगी। व वंशानुगत प्राप्त संपदा का बखूबी उपयोग करेंगे। मीन राशि में जन्में जातक को ज्ञानी होना चाहिए।

तिथि

सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.34 मिनट तक भद्रा संज्ञक द्वतीय तिथि रहेगी। पश्चात जया संज्ञक तृतीया तिथि लगेगी। दव्तिया को बृम्हा की पूजा करके बृम्हचारी ब्राहमण को भोजन कराने से मनुष्य सभी विध्याओं में पारंगत हो जाता है। तृतीय तिथि में धन के स्वामी कुबेर का पूजन करने से मनुष्य निश्चिंत ही विपुल धनवान बन जाता है। तृतीया तिथि में धन के विक्रायादिव्यापारिक व्यवहार में उसे अत्याधिक लाभ होता है।

नक्षत्र

सूर्योदय से रात्रि 11.15 मिनट तक ध्रुव स्थिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। पश्चात मृदु मैत्र रेवती नक्षत्र लगेगा। वर-वधु की दिखाई रस्म, सगाई, विवाह आदि के लिए उत्तराभाद्रपद एवं रेवती दोनो नक्षत्र शुभ माने गए हैं। फसल की बुआई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण कार्यों के लिए उत्तराभाद्रपद एवं रेवती दोनो नक्षत्र उपयुक्त होते हैं।

योग

सूर्योदय से दोपहर 04.28 मिनट तक शुभ योग रहेगा। पश्चात शुक्ल योग लगेगा। शुभ योग के स्वामी लक्ष्मी देवी मानी जाती हैं, जबकि शुक्ल योग के पार्वती जी मानी जाती हैं।

विशिष्ट योग

दोनो ही योग सफलता सुनिश्चित करने वाले होते हैं। व्यवसाय में सफलता को शुभ योग सुनिश्चित करता है। विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए शुक्ल योग बेहद शुभ माना जाता है।

आज का शुभ मुहूर्त

अनुकूल समय में यज्ञोपवीत संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

श्रेष्ठ चौघड़िए

प्रातः 06.43 मिनट से 11.07 मिनट तक शुभ का चौघड़िया क्रमशः चंचल लाभ व अमृत के चौघड़िया रहेंगे। दोपहर 12.35 मिनट से दोपहर 02.03 मिनट तक शुभ चौघड़िया रहेगा एवं दोपहर 04.58 मिनट से सांयः 06.26 मिनट तक चंचल का चौघड़िया रहेगा।

करण

सूर्योदय से दोपहर 12.40 मिनट तक बालव नामक करण रहेगा। पश्चात कौलव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात तैतिल नामक करण लगेगा।

व्रतोत्सव

व्रत/पर्वः चंद्रदर्शन मुहूर्त। रामकृष्ण परमहंस जयंती। फुलेरादूज पर्व। विश्व महिला दिवस।

चंद्रमाः सूर्योदय से लेकर संपूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा जल तत्व की मीन राशि में रहेंगे।

पंचकः पंचक जारी रहेंगे।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में। अगर हो सके तो आज पश्चिम दिशा में की जाने वाली यात्रा को टाल दें।

राहु कालः दोपहर-11.07.17 से 12.35.11 तक राहु काल वेला रहेगी। इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.