खानपुर. उपखंड क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में गुरुवार रात अज्ञात जनों ने ८ किसानों के खेतों पर लगे ट्रांसफार्मरों को तोडफ़ोड़ कर इनमें भरा ऑयल चुरा ले गए।
भगवानपुरा निवासी रामकल्याण धाकड़, जानकीलाल, जगदीश, गोगराज, कालूलाल, प्यारेलाल मीणा सहित ललावता, व डोबड़ा के किसानों ने बताया कि अज्ञात जनों ने गुरुवार रात को डोबडा रोड पर सड़क किनारे खेतों मे लगे ट्रांसफार्मरों के जम्पर हटाकर उनके भरा ऑयल चुरा ले गए। किसानों ने बताया कि इन दिनों खेतों में लहसुन व गेहूं की फसल में अंतिम सिंचाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में ट्रांसफार्मरो से ऑयल चुरा ले जाने से फसलों मे सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर चोरी का शिकार हुए सभी किसानों ने खानपुर विद्युत निगम कार्यालय में आकर सहायक अभियंता को चोरी की घटना की जानकारी देकर अविलंब नया ट्रांसफार्मर आवंटित करने की मांग की।
किसानों ने बताया कि शीघ्र ट्रांसफार्मर आवंटित नहीं किया गया तो उनकी फसलें सिंचाई के अभाव में खराब होने की संभावना है। सहायक अभियंता गणेश बंसल ने बताया कि किसानों द्वारा चोरी की शिकायत के बाद कनिष्ठ अभियंता द्वारा पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। किसानों को शीघ्र नये ट्रांसफार्मर आवंटित करने के प्रयास किए जाएंगे।
मारपीट का मामला दर्ज
पिड़ावा ञ्च पत्रिका. पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फरियादी जसवंत सिंह निवासी कोलिखेड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वह पिड़ावा में गुरुवार को खरीदारी करने आया था। तभी शेरपुर पंचायत के मीरपुरा निवासी खालिद व उसके साथियों ने चाकू दिखाकर मारपीट की। गांव आवर में १५ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





No comments:
Post a Comment