Breaking News
recent

हरी मिर्च 80 तो नीबू 100 रुपए किलो

भवानीमंडी. गर्मी शुरू होने के साथ ही इसकी आंच गृहणियों की रसोई तक पहुंंच गई है। एक सप्ताह में सब्जियों के भावों में जबरदस्त उछाल आया है। २० रुपए किलो मिलने वाले नींबू ८० से १०० रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं हरी मिर्च ८० तो भिंडी, मटर भी ८० रुपए किलो बिक रहे हैं। अन्य हरी सब्जियों के भी यही हाल है। हरे धनिये का भी यही हाल है जिससे उसकी खुशबू भी गायब हो गई है। इससे गृहणियों का बजट भी गड़बडा गया है। सब्जी के थोक विक्रेता दिलीप सैनी व जब्बार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सभी सब्जियों का उत्पादन नहीं होता है। यह बाहर से आती है, ऐसे में गर्मी में भाव बढ़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि आने वाले समय में आम आदमी की पहुंच से सब्जियां दूर हो जाएगी।
चाय में अदरक का स्वाद भी मंहगा
चाय की चुस्किया बढ़ाने वाला अदरक १२० रूपए प्रति किलो होने से चाय से गायब होता दिखाई दे रहा है।
इस प्रकार हैं भाव
नींबू ८० से १००, भिंडी ८०, मिर्च ८०, धनिया ८०, मटर ८०, गोभी ८०, करेला ६०, गिलकी ६०, टमाटर ४०, लोकी ४०, बैंगन ४०, मैथी ४०, कद्दू ४० रुपए किलो बिक रहे हैं।
इधर, सिक्कों की परेशानी एसडीएम को बताई
अकलेरा ञ्च पत्रिका. कस्बे में सिक्कों के लेन देन की परेशानी को लेकर जनरल मर्चेंट व्यापार संघ ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष अश्वनी मंगल ने बताया कि एक दो और पांच के सिक्कों को बैंक में जमा कराए जाने को लेकर परेशानी हो रही है। इसके चलते उपखंड अधिकारी को व बैंकों की शाखाएं जिसमें भारतीय स्टेट बैंक की दोनों शाखाएं बैंक ऑफ बड़ौदा व सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधकों से मिलकर ग्राहक दुकानदार आमजन की परेशानी के लिए अलग से काउंटर चालू कर छोटे सिक्कों को जमा करने की व्यवस्था करे। शाखा प्रबंधकों ने जमा करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश गुप्ता, अशफाक मोहम्मद, नमन सुराणा, महावीर जैन आदिनाथ, सुशील हिंगोनिया, त्रिलोक जैन, गिरीश पारेता आदि व्यापारी शामिल रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.