Breaking News
recent

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, कप्तान डुप्लेसिस ने जड़ा शतक

जोहांसबर्ग। पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान फॉफ डुप्लेसिस की शानदार शतक के बदौलत मेहमान टीम श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान डुप्लेसिस ने नाबाद 112 रनों की पार शानदार पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका में बरपाया कहर, मात्र ढाई दिन में टेस्‍ट जीत किया क्‍लीन स्‍वीप

श्रीलंका ने बनाए 231 रन

टॉस जीतकर मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की चौथे गेंद पर श्रीलंका को 13 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। लुंगी नगिड़ी ने अपनी ही गेंद पर कैच कर डिक्वेला को 8 रन पर पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद चौथे ओवर की चौथी गेंद पर नगिड़ी ने उपुल थरंगा को बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए दक्षिण अफ्रीका को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। कुसल परेरा और फ्रनांडो ने श्रीलंका की पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने मिलकर 50 से अधिक रन जोड़े। हालांकि 99 रन के स्कोर पर परेरा ने ताहीर की गेंद पर डी कॉक को कैच थमा बैठे। इसके बाद फ्रनांडो 49 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। हालांकि कुशल मेंडिस ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। श्रीलंका की पूरी टीम आगे दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई। श्रीलंका ने 47 ओवर में 231 रन बना सकी और पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

डरबन टेस्ट: घातक गेंदबाजी से जीत के करीब दक्षिण अफ्रीका, दूसरी पारी में श्रीलंका ने 3 विकेट पर 83 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने 39 ओवर में लक्ष्य किया हासिल

बता दें कि 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की ने 38.5 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें सबसे अधिक रन कप्तान कप्तान डुप्लेसिस ने बनाए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने भी 81 रनों की शानदार पारी खेली। डी कॉक और कप्तान ने दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। डी कॉक ने 72 गेंदों का सामना कर 11 चौके लगाए जबकि कप्तान ने अपने करियर का 11वां और श्रीलंका के खिलाफ तीसरा शतक लगाने के क्रम में 114 गेंदों की पारी में 15 चौके और एक सिक्स लगाया। कप्तान ने रासी वान डेर दुसेन (नाबाद 32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अविजिति साझेदारी की। श्रीलंका की ओर से विश्वा फर्नाडो और अकीला धनंजय ने एक-एक सफलता हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी नगीदी और इमरान ताहिर ने तीन-तीन विकेट लिए।

 

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.