Breaking News
recent

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दो मैचों पर मंडराया खतरा, BCCI शिफ्ट करने पर कर रही है विचार

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज का आगाज शनिवार से हो रहा है। पहला वनडे मैच में हैदराबाद में खेला जाना है, लेकिन इस दौरे के दो मैचों पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, 10 मार्च को मोहाली में चौथे वनडे और 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले पांचवे वनडे को शिफ्ट किया जा सकता है।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बीसीसीआई दोनों मैचों के आयोजन स्थल को बदलने पर विचार कर रही है। बता दें कि ऐसा दोनों टीमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है।

- इस खबर के आने के बाद सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने मेजबानी की पेशकश कर दी है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन चाहता है, कि अगर दिल्ली या मोहाली का वनडे मैच शिफ्ट किया जाता है, तो उसे किसी एक मैच की मेजबानी मिल जाये। इसके लिए सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को मेल भी की है।

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मधुकर वराह ने एक ईमेल लिखा है, जिसमे उन्होंने लिखा है, “मीडिया में छपी खबर के अनुसार अगर मोहाली और दिल्ली मैचों को शिफ्ट करने की बातें हो रही है, तो सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।”

आपको बता दें कि मैचों के शिफ्ट किए जाने की खबर को लेकर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि “टीम को अपने दूतावास पर पूरा भरोसा है, सुरक्षाकर्मी टीम के साथ बैठेंगे और जरूरत पड़ने पर दिशानिर्देश जारी करेंगे और टीम उसका पालन करेगी।”

फिलहाल इस प्रकार है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम

भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला वनडे मैच 2 मार्च शनिवार को राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का दूसरा वनडे मैच 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा वनडे मैच 8 मार्च को रांची में होना है। वहीं सीरीज का चौथा वनडे मैच 10 मार्च को मोहाली में होना है। सीरीज का अंतिम वनडे मैच 13 मार्च को दिल्ली में होना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.