Breaking News
recent

टाटा मोटर्स का हैरियर एसयूवी बना आईपीएल का लीड ब्रांड, BCCI के अमिताभ चौधरी ने दी जानकारी

मुंबई। बीसीसीआई ने टाटा मोटर्स को आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर चुना है। सोमवार को BCCI के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईपीएल में उसके ऑफिशियल पार्टनर टाटा मोटर्स का टाटा हैरियर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) आईपीएल-2019 का उसका लीड ब्रांड होगा। हाल ही में लांच किया गया हैरियर आईपीएल से जुड़ी गतिविधियों में दिखेगा और इसे मैच के दौरान स्टेडियम में शोकेस किया जाएगा।

चौधरी के मुताबिक हैरियर को आईपीएल के दौरान हैरियर फैन कैच पुरस्कार में भी शामिल किया जा रहा है, जहां एक हाथ से सिक्स पर कैच लेने वाले फैन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही सबसे पसंदीदा हैरियर फैन कैच लेने वाले एक फैन को सीजन के अंत में लक्जरी एसयूवी हैरियर को घर ले जाने का मौका मिलेगा।

आपको बता दें कि 23 मार्च से आईपीएल के सीजन 12 का आगाज हो रहा है। भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आईपीएल में ही नजर आएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.