मोईकलां. बपावर पटवार घर पर सांगोद तहसीलदार सत्यनारायण बसवाल की मौजूदगी में मंगलवार को मोईकलां पटवारी भोजराज मीणा ने किसानों से निर्धारित शुल्क 10 रुपए के बदले नकल पर हस्ताक्षर के 50 से 100 रुपए तक लिए। किसानों ने मौके पर हंगामा किया तो तहसीलदार ने मामले को टालने का प्रयास किया।
Ajab Gajab : कोटा में यहां गधे पर निकलती है दूल्हे की बारात, सिर पर सजता है झाडू की टोकरी का सेहरा
किसानों को इस समय समर्थन मूल्य खरीद में ऑनलाइन आवेदन व सहकारी में नया सत्यापन कराने के लिए नकल की आवश्यकता है। ऐसे में मोईकलां पटवारी बपावर पटवार घर से किसानों को नकल जारी कर रहे हैं। अधिकतर किसान ईमित्र से नकल लेने के बाद उसे जारी कराने के लिए पटवारी के पास जा रहे हैं क्योंकि ईमित्र द्वारा जारी नकल से ऑनलाइन आवेदन नहीं कराया जा सकता जब तक उस पर पटवारी की मोहर व हस्ताक्षर नहीं हो। मंगलवार को किसान बपावर पटवार घर पर गए तो पटवारी ने हस्ताक्षर करने के बदले 50 से 100 रुपए तक लिए। किसानों ने मौके पर काफी हंगामा भी किया और पटवारी को खरी-खरी सुनाई।
Read More: पुलिस ने रातों-रात अवैध बजरी से बनवा डाली जेल, दिलावर पहुंचे तो मचा हड़कम्प, 5 घंटे थाने में हंगामा
खास बात यह कि जिस समय पटवारी किसानों से रूपए वसूल रहा था, उस समय सांगोद तहसीलदार वहीं पर बैठे थे। तहसीलदार व किसानों के सामने पटवारी ने इस बात को स्वीकार भी किया कि नकल पर हस्ताक्षर करने के बदले किसानों से अधिक राशि की वसूली की। मौके से ही किसानों ने विधायक भरत सिंह, जिला परिषद सदस्य जम्मू कुमार मीणा व सांगोद उपखण्ड अधिकारी कमल सिंह यादव को समस्या से अवगत कराया।
Read More: पूरी दुनिया में हाड़ौती का जलवा, अरब से अमरीका तक कोटा के पत्थर और बारां-बूंदी के धान की दीवानगी
किसानों ने जानकारी दी थी कि मोईकलां पटवारी नकल पर हस्ताक्षर करने के बदले अधिक राशि की वसूली कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर से बात की है। - भरत सिंह, विधायक सांगोद।
Read More: हाथ' की सफाई: 25 में से 15 भाजपा पार्षद फिर भी पालिकाध्यक्ष की कुर्सी हथिया गई कांग्रेस, कैसे पढि़ए खबर...
किसानों से शिकायत मिली थी कि मोईकलां पटवारी बपावर पटवार घर पर बैठकर तहसीलदार की मौजूदगी में किसानों से नकल जारी करने के अधिक पैसे ले रहे हैं। इसके बाद विधायक भरत सिंह ने भी मुझे प्रकरण की जानकारी दी। सभी तथ्यों के आधार पर नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - कमल सिंह याद, उपखण्ड अधिकारी सांगोद





No comments:
Post a Comment